मुकेश दाधीच बने ब्राह्मणअंतरराष्ट्रीय परशुराम रक्षक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Aug 15, 2021 - 12:39
 0
मुकेश दाधीच बने ब्राह्मणअंतरराष्ट्रीय परशुराम रक्षक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

खेतड़ी (झुन्झुनू, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) लोयल निवासी मुकेश दाधीच को ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय परशुराम रक्षक संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर दाधीच ने कहा कि ब्राहमण अंतरराष्ट्रीय संगठन परमाध्यक्ष उदय मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालेंद्र शुक्ला, केंद्रीय समन्वयक ओंमकार नाथ मिश्रा, राष्ट्रीय संयोजक मनोहर लाल शर्मा,ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी देकर मुझ पर जो विश्वास जताया है मैं उस विश्वास को किसी से भी स्तर पर टूटने नहीं दूंगा इस विशेष जिम्मेदारी को मैंने समाज के ऋण के रूप में स्वीकार किया है जिसे तन मन और धन से हमेशा चुकाने का भरपूर प्रयास करूंगा। संपूर्ण राष्ट्रीय टीम के माध्यम से संगठन की सकारात्मक गतिविधियों को ग्राम ढाणियों से लेकर संपूर्ण देश में आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। दाधीच की मनोनयन पर प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर ब्राह्मण समाज ने खुशी प्रकट की। इस मौके पर मदन मोहन पालीवाल प्रदेश संयोजक राजस्थान, संजय शहल प्रदेश अध्यक्ष, ओम प्रकाश शर्मा वृंदावन, अनिल नवहाल, अनिल शर्मा नाटास, योगेश शर्मा, पवन शर्मा, फतेह सिंह बडाऊ, सुनील बोहरा प्रदेश उपाध्यक्ष, दर्शन वर्मा, नरेश आचार्य, सज्जन दाधीच, कमल कांत शर्मा, जगदीश शर्मा, प्रमोद शर्मा, अनिल शर्मा, अशोक शर्मा, राकेश शर्मा, सुशील शर्मा, अजय शर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने दाधीच को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................