शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किया जायेगा राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन

Jul 26, 2021 - 00:28
 0
शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किया जायेगा राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन

सूरजगढ़ (झुंझुनू,राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) आदर्श समाज समिति इंडिया की बैठक गांधी कृषि फार्म सूरजगढ़ में धर्मपाल गांधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष में 8 अगस्त को आयोजित किया जाने वाला राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन अब स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त रविवार को आयोजित करने का निर्णय लिया। कोरोना महामारी के मद्देनजर यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया जायेगा।
आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले क्रांतिवीरों, वीरांगनाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों के कवि, लेखक, कवयित्री, शायर, पत्रकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और साहित्यकार ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लेकर आजादी की राहों में जान कुर्बान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सम्मेलन में भाग लेने वाले कलाकारों और साहित्यकारों का समिति द्वारा पंजीकरण किया जा रहा है। 
जयपुर से श्रीमती हिमाद्री वर्मा, अमरोहा उत्तर प्रदेश से सामाजिक कार्यकर्ता व साहित्यकार एडवोकेट मुजाहिद चौधरी, इलाहाबाद से लेखक व कवयित्री रेनू मिश्रा, रचना सक्सेना, राजकोट गुजरात से अल्पा महेता, बेंगलुरु से जयपाल रेबारी, कोलकाता से डॉ. संतोष लोहिया, नैनीताल उत्तराखंड से बीना फुलेरा व अमृता पांडे, दिल्ली से चंद्रमणि 'मणिका', कंचन गुप्ता, आशा दिनकर 'आस', अन्नु कुमारी 'संध्या', अजमेर से सुनीता जैन, झुन्झुनूं से अशोक जोरासिया, लखनऊ से अनुजा मिश्रा, निशा सिंह 'नवल' रेनू वर्मा 'रेणु', अलका अस्थाना, छत्तीसगढ़ से संघमित्रा राएगुरु, जम्मू कश्मीर से अनु अत्री 'याद', हाथरस यूपी से अतुल पाठक 'धर्य', रांची झारखंड से संगीता सहाय 'अनुभूति', पूर्णिया बिहार से गुड़िया कुमारी, जयपुर से रजनी बेदी व अशोक राय वत्स, गाजियाबाद से सुनीता मुखर्जी, गोवा से विकास कुमार, अलीगढ़ से अर्चना फौजदार, देहरादून से पूजा अरोड़ा व कविता बिष्ट आदि साहित्यकारों को राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन के लिए फाइनल किया जा चुका है। शेष साहित्यकारों का नाम आने वाली लिस्ट में जारी किया जायेगा। बैठक में आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, राजेंद्र कुमार, सोनू कुमारी, रवि कुमार, सुनील गांधी, पिंकी नारनोलिया, दिनेश कुमार, अंजू गांधी, अमित कुमार आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................