करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यसमिति में राजस्थान के पदाधिकारियों ने लिया भाग

Dec 28, 2020 - 23:51
 0
करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यसमिति में राजस्थान के पदाधिकारियों ने लिया भाग

राजस्थान:- करणी सेना की ओर से हाल ही में दिनांक 25 26 दिसंबर 2020 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हिंदी भवन लोहिया नगर मे दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल अम्मू, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री पंकज सिंह अमेठी, महिला शक्ति  राष्ट्रीय अध्यक्ष कीर्ती राठौड़, राष्ट्रीय किसान अध्यक्ष मधु कर दो हमसे एवं उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री श्वेता राज की अध्यक्षता मे किया गया था जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी, 22 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें करणी सेना की ओर से पूरे देश में लव जिहाद पर कानून बनाने, गाजियाबाद के नाम से गाजी शब्द हटाने,  करणी सेना हमेशा किसान हित की बात करती है वो  किसानों के साथ है और

सरकार ने जो कृषी कानून बनाए हैं वह किसानों के हित में हैं इसलिए उनका समर्थन किया गया, करणी सेना के 2500000 सदस्य करणी सेना के कार्यकर्ता बन चुके हैं । करणी सेना राजस्थान की ओर से प्रदेश संगठन महामंत्री सवाई सिंह राठौड़, प्रदेश आईटी प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठौड़, महिला शक्ति महामंत्री  हिना राजावत,  भरतपुर जिला अध्यक्ष दुष्यंत सिंह परमार,  चूरू जिला अध्यक्ष गंगा सिंह राठौड़,  बूंदी महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा सुमन,  कोटा संभाग अध्यक्ष रजनी शक्तावत, महामंत्री मधु शर्मा एवं मंत्री वर्षा चौहान ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................