एक शाम ईश्वर के नाम भजन संध्या का हुआ आयोजन

Jul 10, 2021 - 20:00
 0
एक शाम ईश्वर के नाम भजन संध्या का हुआ आयोजन

अलवर जिले के बर्डोद कस्बे के घंटाघर चौपाल के समीप कालोनी में  विश्वकल्याण ए़ंव  सुख- समृद्धि के लिए स्वर्णकार परिवार द्वारा एक शाम  ईश्वर के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें पं त्रिलोक जोशी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। मौके पर राठ क्षेत्र के अजय कुमार, नरेंद्र सिंह,  राजु मीणा, टिंकू सहित अन्य कलाकारों ने ईश्वरीय महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। संयोजक यशवंत कुमार सोनी उर्फ पप्पू ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।  इस दौरान सेवानिवृत्त सैनिक दिनेश कुमार,  सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा मनीष सोनी, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................