एटीएम लूट के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Jun 29, 2021 - 19:47
 0
एटीएम लूट के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

अलवर जिले के बहरोड़ कस्बे में रविवार की रात पुलिस की सिग्मा पर तैनात पुलिसकर्मी गश्त लगा रहे थे। लगभग दो बजे तसींग रोड़ पर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम के पास एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया। आगे गये तो एक मोटर साईकिल और गैस कटर आदि सामान मिला तो सिग्मा पर तैनात पुलिस कर्मियों ने थाना अधिकारी विनोद सांखला को सूचना दी। थाना अधिकारी ने मय जाब्ते मौके पर पहूॅचकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया और एक मोटर साईकिल व गैस कटर सहित अन्य सामान जब्त कर लिया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने बताया कि वो दो व्यक्ति थे। एक मौके से फरार हो गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। बहरोड़ थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि रात में लगभग दो बजे पुलिस की गाड़ी कस्बे में गश्त लगा रही थी। इसी दौरान एसबीआई के एटीएम के पास कुछ संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिसकर्मी जब आगे बढ़े तो एक मोटर साईकिल व गैस कटर सहित अन्य सामान मिला जिसे जब्त कर लिया और उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि वो दो व्यक्ति थे। एक व्यक्ति भाग गया। जिसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जा रहा है।  

रिपोर्ट- योगेश शर्मा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................