सांसद रंजिता काेली पर हुए हमले पर कठूमर भाजपाईयाे मे आक्रोश, कडे शब्दों मे की निंदा

May 28, 2021 - 18:33
 0
सांसद रंजिता काेली पर हुए हमले पर कठूमर भाजपाईयाे मे आक्रोश, कडे शब्दों मे की निंदा

कठुमर (अलवर, राजस्थान) भरतपुर भाजपा सांसद श्रीमती रंजीता कोली पर हुए हमले पर अलवर जिले के कठूमर सरपंच शेरसिह मीणा,जिलामंत्री राजकुमार पण्डा,भाजपा अध्यक्ष सुनील बजाज,महिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्हाेने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्हाेने कहाॅ की राजस्थान में महिला सांसद ही सुरक्षित नहीं है तो साधारण लोगों की स्थिति का अंदाजा लगा ही सकते हैं। उन पर हमला होने के लगभग एक घंटें बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है। आखिर कहां है प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इस राज में न्याय और सुरक्षा? कांग्रेस सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। हर मोर्चे पर तोतलेत सरकार फेल हो चुकी है। उन्हाेने बताया बहुत शर्मनाक और घोर निन्दनीय अपराध है। राजस्थान में ला एंड ऑर्डर पूर्णतया फेल है, हत्या ,बलात्कार, हमले, रंगदारी, अपहरण और फिरौती की वारदाते आदि अपराधो के आंकड़ें आसमान छूने लगे है और मुख्यमंत्री कुंभकर्णी नींद मे सोये हुए है। गहलोत का नैतिक दायित्व बनता है कि अपना इस्तीफा दे।

  • रिपोर्ट- जीतेन्द्र जैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................