कामाँ पहाड़ी की लोकल गाडियॉ से ऑवरलोडिंग निकासी, परिवहन की सिस्टम में परपाटी

ऑवरलोडिंग खनन सामग्री का काला करोबार बेलगाम, कार्रवाही नही करने को लेकर बहस का विडियो, आडियॅा वायरल

Mar 20, 2021 - 23:56
 0
कामाँ पहाड़ी की लोकल गाडियॉ से ऑवरलोडिंग निकासी, परिवहन की सिस्टम में परपाटी

पहाड़ी (भरतपुर,राजस्थान/ भगवान दास)  कामां पहाड़ी से  खनन सामग्री से भरे ऑवरलोङ्क्षडग डम्फर निकासी का कारोबार रायल्टी के आड में धडल्ले से किया जा रहा है।वही  परिवहन विभाग के अधिकारी द्वारा परपाटी बताकर कर्रवाही से मुॅह मोडने पुलिस कर्मी की बसूली  का विडियो व आडियॉ सोशल मिडियॉ पर इन दिनो तेजी से वायरल हो रहा है। 
शुक्रवार रात्रि को कामां -कोसी चौराहे पर परिवहन विभाग की गाड़ी में  बैठे  एक अधिकारी को ऑवालोडिंग गाडियॉ दिखाई नही दे रही थी। जिन्हे बताने के लिए कामां के समाज सेवी विजय मिश्रा ने ऑवालोडिंग की गाडियो दिखाते हुए  कार्रवाही के लिए कहॉ तो  बोले स्थानिय गाडियॉ से सिर्फ टैक्स देखा जाता है। ऑवरलोडिंग परपाटी के तहत चल रही है। कार्यवाही के उच्चाधिकारियो का आदेश नही है। दूसरा एक आडियॉ एक  ट्रक मालिक पुलिस द्वारा गाडी रोकने पर ऑवरलोडिंग के टोकन वितरण करने से जुडा हुआ है।हालाकि परिवहन विभाग कार्रवाही करने का दावा कर रहा है। लेकिन ऑवलोडिंग नही रूकने  की बात पर संसाधन का अभाव बता कर पल्ला झाड रहा है। हकीकत यह है कामां में  रसूखदारो के व्यक्तियो द्वारा एक ग्रुप  बनाकर हर माह अलग अलग नाम से टोकन छपवाकर ऑवलोडिंग कराने के लिए १२-१४हजार  रूपये के कूपन बेचे जा रहे है। जिस राशिका बटवारा इससे सम्बधित विभागो के अधिकारी को दिया जा रहा है जिसके दम पर ऑवरलोङ्क्षडग का खेल बडे स्तर पर जारी है।

-आडियो और विडियो में परिवहन अधिकारी  एंव सामजसेवी के बीच बातचीत के अंश-

विडियो-

  • समाजसेवी- सर ऑवरलोडिग गाडियॉ आपके सामने चल रही है। कार्रवाही क्यो नही?
  • परिवहन अधिकारी- आरजे05 की गाडियॉ पर टैक्स चेक करने के आदेश है।
  • समाजसेवी- सर ऑवरलोडिग नही पकडोगे 
  • अधिकारी - सिर्फ बाहरी गाडीयॉ के खिलाफ कार्रवाही 
  • समाजसेवी-ऑवरलोडिंग नही पकडोगे?
  • अधिकारी- मे सिर्फ लोकल गाडियॉ का टैक्स चेक करूगा। 
  • अधिकारी- आप कौन अपना परिचय दे 
  • समाज सेवी -मे  विजय मिश्रा ।
  • अधिकारी- आप आरटीओं साहव से बात करे?

आडियॉ-

  • अधिकारी- हॉ विजय मिश्राजी 
  • मिश्रा- सर वही बात है आप कह रहे हो मुझे टैक्स चेक करने का आर्डर है?
  • अधिकारी- जो गलत काम करते हैउनके लिए करोगे तो आप को अच्छा लगेगा।
  • मिश्रा- सर मेरी बात सुनो आप कह रहे थे मुझे टैक्स चैक करने का आर्डर है।
  • अधिकारी- पूरे राजस्थान मे ऑवरलोडिंग की लोकल गाडियॉ पर कही कार्रवाही हो रही हो तो बताए?
  • समाजसेवी- आपके सामने एच.आर नम्बर की गाडी निकली है
  • अधिकारी- आपके पास गाडी नम्बर हो तो बताऐ उसके के पास रसीद थी। आफिस के सिस्टम को समझे।
  • मिश्रा- लोकल गाडीयॉ आवरलोडिंग चलने की परमिशन है अधिकारी- बिल्कुल नही है लोकल गाडी का कही भी चालन नही किया जाता है। 
  • मिश्रा- यह नियम विरूद्व है। 
  • अधिकारी - कुछ परपाटी मे होती है इसकी शुरूआत भरतपुर से होगी।
  • मिश्रा-  अच्छे अधिकारी से जनता उम्मीद करती है इसलिए परपाटी तो बदलनी है?
  • अधिकारी- आप की बात से सहमत हूॅं मेरे पास सिक्योरिट के नाते चार एक्स कर्मी है।इनको रोकने में असमर्थ हूू?
  • मिश्रा- आप लिखकर दे मे आपकी मदद करूगां। 
  • अधिकारी -हॉ मेै आपको लिखकर दूगा। पहाड़ी से माइनिग के यहॉ से ऑवरलोडिंग,पुलिस थानो के सामने गाडियॉ निकलती है।सिस्टम के तहत गाडियो का नोटिस जारी होते हेै।

सतीश सिह चोधरी (आरटीओं भरतपुर)  का कहना है कि-ऑवरलोडिग पर कार्रवाही चल रही है। हमारे द्वारा आरजे 05 व आरजे 14 नम्बर, अन्य की भी गाडियॉ के खिलाफ कार्रवाही होती है। बंद ना होने का कारण हमारे पास सिमित संसधान है दूसरा माइनिग विभाग ऑवरलोडिग वहानो को रवन्ना जारी करता है जिसके लिए हमने पत्र भी लिखा दिया है।उसके बाद भी हम अच्छा करने की कोशिश कर रहे है 
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................