ढाई साल के कुशासन को सबक सिखाने के मूड में है जनता- पुनीत कर्नावट

Oct 9, 2021 - 04:37
 0
ढाई साल के कुशासन को सबक सिखाने के मूड में है जनता- पुनीत कर्नावट

बहरोड (अलवर, राजस्थान/ मयंक जोशीला) बहरोड़ पंचायत समिति सदस्य के प्रत्यासियों के लिए भाजपा पार्टी के सिम्बल जमा करवाने बहरोड़ पहूॅचे भाजपा चुनाव प्रभारी पुनीत कर्नावट ने पत्रकार वार्ता के दौरान जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के ढाई साल के कुशासन को जनता सबक सिखाने के मूड में है। पत्रकारों ने कहा कि पार्टी ने बहुत प्रत्यासियों की टिकट काटी है। क्या आपको अभी उम्मीद है कि जिनकी टिकट काटी गई है वो नोमिनेशन लगा सकती है। जवाब देते हुए कर्नावट ने कहा कि भाजपा टिकट देती है काटती नहीं है, कार्यकर्ता को टिकट देती है। भाजपा एक बड़ी पार्टी है। प्रत्येक वार्ड में हमारे पास कई योग्य उम्मीद्वार थे। योग्य उम्मीद्वारों में से एक उम्मीद्वार सर्वश्रेष्ठ का चयन करना मुश्किल होता है। भाजपा एक विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। हमारे यहाॅ पर कार्यकर्ता मजबूती से अपना विचार रखता है और पार्टी का निर्णय हो जाने पर पार्टी के साथ रहता है। पत्रकार सवाल - टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं में विद्रोह के स्वर उभर रहे हैं। कर्नावट ने जवाब दिया कि विद्रोह जैसा शब्द तो ठीक नहीं है। लेकिन जिनके भी मन में किसी प्रकार की व्यथा होगी। पार्टी के जिम्मेदार लोग देखेंगे। भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। पत्रकार प्रश्न आप पहले देख चुके हैं कि जिला प्रमुख चुनाव में देख चुके हैं कि भाजपा का बहुमत होते हुए भी जिला प्रमुख कांग्रेस का बना था। अब जीतने वाला प्रत्यासी आपको की समर्थन देगा। इसके लिए क्या प्रयास किये जा रहे हैं। भाजपा अपनी गलतियों से मूंह नहीं छुपाते हैं। पहले गलतियों से हम कुछ सीख चुके हैं। हम सबको साथ लेकर चलेंगे। आने वाले चुनाव में भाजपा जिला परीषद की तीनों सीटें और पंचायत समिति की 19 सीटें भारी बहुमत से जीतेंगे। पिछले ढाई साल में कांग्रेस का कुशासन, बिजली का नहीं आना, वीसीआर काटना, अपराधियों को स्थानीय विधायक और प्रशासन का संरक्षण आदि प्रमुख मुद्दे रहेंगे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................