पीपलूंद सरपंच के बचाव मे खड़े हुए धौला चबूतरा बस्ती के लोग: उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

Jul 14, 2023 - 14:24
 0
पीपलूंद सरपंच के बचाव मे खड़े हुए धौला चबूतरा बस्ती के लोग: उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

जहाजपुर (भीलवाडा, राजस्थान/आज़ाद नेब) पीपलूंद सरपंच वेद प्रकाश खटीक के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक रिश्ता का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया था इसके विरोध में आज पीपलूंद ग्राम के धौला चबूतरा बस्ती लोगों ने उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया की ग्राम पंचायत पीपलून्द में एक अनोखा घटनाक्रम घट रहा है। कल कतिपय लोगों ने पीपलून्द सरपंच के खिलाफ ज्ञापन दिया था। परंतु आज धौला चबूतरा बस्ती जहां का ये सम्पूर्ण घटनाक्रम है, वहां के मौहल्ले वासियों ने इक्कठा होकर सरपंच के बचाव में आज उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि जिस जगह पर हमने पैसे एकत्रित करके खंबे, तार, झालियाँ और पौधे लगाएं उस जगह पर जगदीश माली और रघुवीर माली ने रात के अंधेरे में जेसीबी से तोड़कर पौधों को नष्ट कर दिया, इसके रिपोर्ट ग्राम पंचायत में दी उसको पीपलून्द सरपंच वेदप्रकाश खटीक ने हमारी रिपोर्ट को 10 जुलाई 2023 को श्रीमान उपखण्ड अधिकारी को भेजे दी थी, परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई, उल्टा कुछ लोगों ने षड्यंत्र रचते हुए हम सलाह होकर हमारे मोहल्ले के सार्वजनिक पार्क के स्थान पर पिछले एक दो दिनों में पत्थरों के ढेर लगवाकर कब्जा करवाया जा रहा है, और ऊपर से ज्ञापन देकर प्रशासन को गुमराह कर रहे,जिससे हम सभी आक्रोशित है। मोहल्ले वासियों ने ज्ञापन में उपखण्ड अधिकारी से मौका निरीक्षण करने का आग्रह किया जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएं,और मोहल्ले वासियों को न्याय मिल सके तथा न्याय नही मिलने पर मोहल्ले वासियों द्वारा भविष्य में पुरजोर आन्दोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में सलीम मोहम्मद, भंवर पूरी, कैलाश खटीक,दुर्गेश पुरी,रामेश्वर गुर्जर, लक्ष्मण पूरी, हेमराज पुरी, दुर्गा लाल खटीक, मनोहर कुम्हार,पूर्व उपसरपंच राजेश खटीक, राजू गोस्वामी,बालू पूरी, सत्यनारायण बलाई, सीताराम पुरी, सराफत अली, वार्ड पंच दीपक खटीक,अमित बलाई, कैलाश गोस्वामी, ब्रह्मप्रकाश,हंसराज पूरी,राजेश, महेन्द्र ,शंभू रेगर सहित मोहल्ले की कई महिलाएं शामिल थी ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है