दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटेल नगर में पौधरोपण व ब्लड डोनेशन

Sep 26, 2021 - 04:41
 0
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटेल नगर में पौधरोपण व ब्लड डोनेशन

भीलवाड़ा / बृजेश शर्मा

भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय युवा मंच द्वारा पटेल नगर सेक्टर नंबर 2 के पार्क में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर 21 पौधे रोपे गए। वहीं ब्लङ डोनेशन कैंप भी हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भाजपा राकेश ओझा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय युवा मंच के जिलाध्यक्ष रामानुज सारस्वत एवं महिला मंच की जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा थीं। अग्रवाल ने कहा कि पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं। जितने अधिक पौधे लगाए जाएंगे, उतना ही पर्यावरण अच्छा होगा। हमें शुद्ध प्राणवायु मिलेगी। चेयरमैन पाठक ने कहा कि शहर को ग्रीन व क्लीन सिटी बनाना हमारा मिशन है। पूर्व प्रताप मंडल अध्यक्ष विमल जैन, वार्ड पार्षद संतोष कँवर, समाजसेवी गजेन्द्र सिंह, एस टी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रतन मीणा, राजेश सेन, सुशील सुवालका, सुशील धाकड़, नारायण जाट, दिनेश अग्रवाल, किशन सुवालका, अवधेश, सुलक्षणा शर्मा, तारा शर्मा, पुष्पा शर्मा, कीर्ति ठक्कर, जया ठक्कर, प्रेम सुधा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................