संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण अभियान

वृक्ष लगाए हर परिवार, प्रकृति को दें उपहार

Feb 24, 2021 - 22:44
 0
संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण अभियान

खैरथल (अलवर,राजस्थान/ हीरालाल भूरानी) 21 से 23 फरवरी तक देशभर में वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर की 3000 शाखाओं ने लगभग 2 लाख पौधे लगाये और साथ ही उन पौधों को कम से कम 3 वर्ष के लिए संरक्षित करने का प्रण भी लिया। संत निरंकारी मंडल खैरथल की मीडिया सहायक सोनम प्रेमी ने बताया कि इसी क्रम में खैरथल में मिशन के अनुयायियों ने अपने अपने घरों में वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। यह अभियान देश के अतिरिक्त दूर-देशों में भी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में आयोजित किया गया, जिन्होंने 36 वर्षों तक इस मिशन की बागडोर संभाली और सम्पूर्ण मानवता को कृतज्ञ किया।
यह अभियान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। पिछले वर्ष इसी दिन 1320 सरकारी अस्पतालों की सफाई की गई थी। सन् 2003 से बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस पर ही स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत हुई। जिसका आरंभ स्वयं बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने अपने करकमलों द्वारा किया और यह संदेश दिया कि -‘प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों हानिकारक है।’ यह देशव्यापी स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान तब से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। समय-समय पर अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई के अतिरिक्त अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, पुरातन स्मारकों, समुद्र तथा नदियों के तटों इत्यादि पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है। बाबा जी का यही संदेश था कि आने वाले वर्षों में भी ऐसी सेवाएं रूकनी नहीं चाहिए।
आज वर्तमान में सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज, बाबा हरदेव सिंह जी के संदेश को आगे बढ़ाते हुए यही प्रेरणा दे रही हैं कि ‘जीवन तभी सार्थक है, जब वह दूसरों के काम आए।’ सन्त निरंकारी मिशन अनेक वर्षों से समाज कल्याण के कार्यों में कार्यरत हैं। वर्तमान में मिशन अपनी सामाज कल्याण की शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाऊण्डेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के अनेक कार्य कर रहा है। समाज कल्याण की इन सेवाओं का आधार सदा से ही सत्गुरू की आपार कृपा और मागदर्शन रहा है। 
सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाऊण्डेशन की नींव सत्गुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने वर्ष 2010 में रखी थी तथा इससे पहले भी 23 फरवरी को बाबा जी के जन्म दिवस के सुअवसर पर अनेक क्षेत्रों में सामाजिक कार्य होते रहे हैं।  इस वर्ष लॉकडाऊन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संत निरंकारी मिशन के प्रत्येक जोन, ब्रांच, गाँव एवं कस्बे में रहने वाले सभी सेवादार, परिवार द्वारा अपने-अपने नजदीक के चिन्हित स्थान पर पौधे लगाए गए तथा उनको गोद भी लिया गया ताकि आने वाले वर्षों में यह सभी गोद लिए वृक्ष जीवित रहें और प्रकृति को एक सुदंर उपहार दे सकें। इस अभियान में संत निरंकारी मिशन द्वारा संचालित विद्यालय,  कॉलेज एवं डिस्पेन्सरी भी इस अभियान में सम्मिलित रहे।  सन्त निरंकारी मिशन के द्वारा मानवता की भलाई के लिए यह कार्य निरंतर सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाऊण्डेशन के तत्वाधान में जारी हैं और सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शीवाद से आगे भी जारी रहेंगे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................