राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ पाली के ब्लॉक अध्यक्ष बने- चारण

Aug 2, 2020 - 18:45
 0
राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ पाली के ब्लॉक अध्यक्ष बने- चारण

पाली,राजस्थान 
पाली :- राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा)पाली के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर आज  के मंगल सिंह चारण को मनोनीत किया। जिला प्रवक्ता आनंद प्रसाद डाबी ने बताया कि जिलाध्यक्ष परमवीर सिंह  ने रेस्टा के जिला सरंक्षक कल्याण सिंह टेवाली और प्रदेशाध्यक्ष भेरू राम चौधरी के निर्देशानुसार आज मंगल सिंह बारहठ, वरिष्ठ अध्यापक बांगड़ स्कूल पाली को पाली ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सर्व सहमति से मनोनीत किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमावत,सरंक्षक पंकज पंवार, प्रदेश संगठन मंत्री रतन सिंह कुम्पावत व जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने एक राय में सहमति देते हुए  पाली ब्लॉक कार्यकारिणी गठन की अनुमति दी। पाली ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह ने प्रदेश और जिला कार्यकारिणी को विश्वास दिलाया कि वे संगठन के हितों की रक्षा के लिये पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज पंवार, लक्ष्मण कुमावत, चेतन सिंह, धनराज डाबी, संजय निम्बार्क, आनंद डाबी, जयपाल सिंह, कन्हैयालाल, नारायण लाल आसेरी, दिलदार खान, नरेंद्र सिंह केतू, जगमाल सिंह जवेरिया आदि ने मंगल सिंह चारण के पाली ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर बधाई दी एवं जिला संरक्षक कल्याण सिंह टेवाली, पंकज पंवार, जिलाध्यक्ष परमवीर सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमावत का आभार जताया।

  • नरेश कुमार परिहार की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................