लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढा ने की पूजा

Aug 5, 2021 - 02:28
 0
लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढा ने की पूजा

जयपुर:- राजस्थान में राजनीतिक हलचल तेज है, जिसकी आंतरिक खींचतान की सुगबुगाहट पूरे देश मे फैली हुई है। बात चाहे भाजपा की हो या फिर कांग्रेस खुद ही खुद के संगठन को कमजोर करने में लगे हुए है। इस सभी की बीच लंबे समय से राजस्थान में संघर्षशील लोजपा के कार्यकर्ता अपनी पार्टी को मजबूत कर आगे बढ़ रहे है। केंद्र में सरकार के साथ व राजस्थान में मजबूत टीम खड़ी करने में लगे राष्ट्रीय महासचिव एवं उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक रणवीर गुढा भविष्य को लेकर अंतराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य पंडित केदार शर्मा के जयपुर स्थित आवास पर पहुंचे और लंबी चर्चा की। इस दौरान विद्वान जगदीश शास्त्री व महावीर शर्मा के आचार्यत्व में 11पंडितों द्वारा गुढा द्वारा शिव-शक्ति की पूजा भी करवाई। गुढा के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय चौधरी, प्रदेश महामंत्री कृष्ण भोजगढ़ भी थे। इस दौरान डॉक्टर सुमन शर्मा, हेमन्त शर्मा, डॉक्टर सहजाद सिंह बड़ागांव आदि भी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................