भरतपुर संभाग में आईस्टार्ट आइडियाथॉन 2025 का सफल आयोजन

Nov 18, 2025 - 14:43
 0
भरतपुर संभाग में आईस्टार्ट आइडियाथॉन 2025 का सफल आयोजन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग तथा आईस्टार्ट राजस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आईस्टार्ट आइडियाथॉन  2025 प्रतियोगिता का भरतपुर संभागीय फिनाले मंगलवार को इंजीनियरिंग कॉलेज भरतपुर में आईस्टार्ट इन्क्यूबेशन सेंटर, भरतपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन राजस्थान नॉलेज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग विवेक कुमार, विशिष्ट अतिथियों में जिला उद्योग केंद्र के जॉइंट कमिश्नर चंद्रमोहन गुप्ता, प्रिंसिपल इंजीनियरिंग कॉलेज धवल व्यास, एसीपी सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग पुष्पेन्द्र सिंह, डिविजन इन्क्यूबेशन सेंटर, आईस्टार्ट परियोजना हरि मोहन शर्मा एवं फाउंडर स्किलोनशन एडटेक प्राइवेट लिमिटेड राघव शर्मा ने शिरकत की। फाइनल राउंड का मूल्यांकन विशेषज्ञों के जूरी पैनल द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. करुणा गौर, डॉ. मुकेश कुमार, अरविंद सिंह चौधरी, मनु विजय और गौरव गुप्ता सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में स्किलोनशन एडटेक प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर एवं सीईओ राघव शर्मा ने कहा कि विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में युवाओं के नवाचार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आइडियाथॉन विद्यार्थियों को स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़कर उनके विचारों को वास्तविक समाधान में परिवर्तित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है।
मुख्य अतिथि विवेक कुमार ने कहा कि आईस्टार्ट आइडियाथॉन युवाओं को समाज की चुनौतियों को अवसर में बदलने का प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। तकनीक, नवाचार और जिज्ञासा के सम्मिलित प्रयास से ही विकसित भारत का निर्माण संभव है। विशिष्ट अतिथि चंद्रमोहन गुप्ता ने कहा कि आज के युवा केवल समाधान ही नहीं खोज रहे, बल्कि नए उद्योग और रोजगार के अवसर भी सृजित कर रहे हैं। प्रतियोगिता में भरतपुर, डीग, धौलपुर और करौली जिलों से सैकड़ों नवाचारी विचार प्राप्त हुए। फाइनल राउंड में चयनित टीमों ने तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, एल्डर केयर, पर्यावरण, फिनटेक और सोशल इनोवेशन जैसे क्षेत्रों से जुड़े प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
पुरस्कार परिणाम-
कार्यक्रम में होली मदर पब्लिक स्कूल को महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य में नवाचार टीम को प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये, उन्नत क्रिटिकल केयर टेक डिवाइस टीम को द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये एवं यात्रियों के लिए अभिनव हीट बैग टीम को तृतीय पुरस्कार 10 हजार प्रदान किये। अतिथियों का स्वागत आरकेसीएल टीम, आईस्टार्ट भरतपुर टीम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग एवं स्किलोनशन किड्स प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रमोद ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन आईस्टार्ट इनक्यूबेशन सेंटर के आआईसी हरि मोहन शर्मा ने दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संदीप, यशपाल, सौरभ, आरकेसीएल टीम, आईस्टार्ट टीम, स्किलोनशन किड्स टीम तथा इंजीनियरिंग कॉलेज भरतपुर के वॉलंटियर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................