महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने व भारत रत्न देने के लिए प्रधानमंत्री महोदय से किया आग्रह

Jan 3, 2022 - 01:48
 0
महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने व भारत रत्न देने के लिए प्रधानमंत्री महोदय से किया आग्रह

भीलवाड़ा (राजस्थान) प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस 3 जनवरी से पूर्व दिन 2 जनवरी रविवार को सर्व समाज महिला मंडल ने तारा माली व रिंकू शर्मा के नेतृत्व में महिला आश्रम माली खेड़ा में माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर संगोष्ठी की जिसमें इनके जीवन काल में महिलाओं के लिए शिक्षा प्रारंभ करना ,महिलाओं को सम्मान दिलाना व कुरीतियों को दूर करने के कार्यों को याद किया गया व पत्र बांटे।
प्रधानमंत्री भारत सरकार को पोस्टकार्ड लिखकर इनके जन्म दिवस 3 जनवरी को महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने साथ ही माता सावित्रीबाई फुले व महात्मा ज्योतिबा फुले को संयुक्त रुप से देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का आग्रह किया , क्षेत्रवासियों से और पोस्ट कार्ड लिखाए जाएंगे। शिक्षित महिलाओं द्वारा अनपढ़ महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए जल्द ही माता सावित्रीबाई फुले साक्षर शिक्षा केंद्र खोलने पर विचार विमर्श किया गया।  कार्यक्रम में काली देवी सुथार ,रेखा ढिबरिया , कविता माली ,मीनाक्षी जांगिड़, कृष्णा वैष्णव, विमला माली ,निकिता माली ,तारा मावर ,सोसर बाई,नंदू बाई,संगीता भांगडिया ,टीना शर्मा ,शारदा सुथार सहित सर्व समाज की महिलाओ ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है