पुलिस पर फायरिंग कर भागने वाला इनामी बदमाश किशोर गुर्जर गिरफ्तार

Sep 29, 2020 - 23:01
 0
पुलिस पर फायरिंग कर भागने वाला इनामी बदमाश किशोर गुर्जर गिरफ्तार

भरतपुर,राजस्थान 
डीग –(29 सितंबर) जिले की स्पेशल पुलिस टीम ने गांव रूंध खोह के पास दविश देकर गत बर्ष दविश के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागे एक 4 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर खोह थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश किशोर पुत्र बल्लो गुर्जर गांव आरसी  थाना नगर का निवासी है जो कि  कुख्यात बदमाश सुरेश गुर्जर का भाई का भाई और उसके गिरोह का सक्रिय सदस्य हैं। जो कि  गत बर्ष 17 सितंबर को ए एस आई बलदेव सिंह के नेतृत्व में रूंध खोह के जंगल में दबिश देने गई  सी आई यू टीम पर फायरिंग करते हुए भाग निकला था। उसके बाद से फरार चल रहे किशोर गुर्जर की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर द्वारा 4 हजार रूपए  का इनाम घोषित है।

  • पदम चंद जैन की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow