बीमार लावारिस 50 वर्षीय महिला को समलेटी से व 40 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त महिला को खेडला गदाली से भिजवाया अपना घर आश्रम भरतपुर

Mar 31, 2021 - 17:23
 0
बीमार लावारिस 50 वर्षीय महिला को समलेटी से व 40 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त महिला को खेडला गदाली से भिजवाया अपना घर आश्रम भरतपुर

महुआ (दौसा, राजस्थान/ अवधेश कुमार अवस्थी)  पीड़ित सेवा ही ईश्वर सेवा  के उद्देश्य को लेकर कार्यरत अपना घर सेवा समिति महुआ द्वारा बुधवार को महुआ उपखंड क्षेत्र के समलेटी गांव  से बीमार लावारिस 50 वर्षीय महिला प्रभु जी व खेड़लागदाली से 40 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त महिला प्रभु जी को   महुआ थाना  के माध्यम से अपना घर आश्रम भरतपुर  भिजवाया गया
अपना घर सेवा समिति महुआ के मीडिया प्रभारी अवधेश अवस्थी ने बताया कि अपना घर सेवा समिति महुआ को समलेटी गांव  से सूचना मिली कि एक बीमार महिला प्रभु जी लावारिस हालत  में  हैं सूचना पर महुआ अपना घर सेवा समिति के पदाधिकारियों  द्वारा गंभीर बीमार लावारिस 50 वर्षीय महिला प्रभु जी को एंबुलेंस के माध्यम से महुआ थाने लाए

इसी प्रकार खेडला गदाली  ग्राम में एक मानसिक  बीमार लावारिस 40 वर्षीय महिला प्रभु जी की सूचना भारत सिंह मीणा द्वारा दी गई जिस पर अपना घर सेवा समिति महुआ के संरक्षक हरि सिंह मीणा अध्यक्ष अशोक जैन मीडिया प्रभारी अवधेश अवस्थी संस्था पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उक्त दोनों महिला प्रभु जी को महुआ  थाने लेकर आए जहां  अपना घर  आश्रम भरतपुर से एंबुलेंस मंगवा कर महिला सेवादार मीना देवी ड्राइवर बांके बिहारी समाज सेवक महेश साठिया के साथ अपना घर आश्रम भरतपुर भिजवाया गया   
 इस अवसर परअपना घर सेवा समिति महुआ के अध्यक्ष अशोक जैन कोषाध्यक्ष प्रेम चंद गोयल संरक्षक हरि सिंह मीणा संरक्षक वेद प्रकाश गुप्ता पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन मीडिया प्रभारी अवधेश अवस्थी भारत सिंह मीणा विमल जैन   महुआ थाना  ए एस आई अजीत सिंह  राजेश चौधरी पुष्पेंद्र सिंह रविंद्र कांस्टेबल बने सिंह  धर्मराज सहित  पुलिस स्टाफ वअपना घर सेवा समिति महुआ के  कार्यकर्ता मौजूद  रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................