श्रीयादे माताजी का पाटोत्सव मंगलगीतों के साथ हुआ शुरू
सादड़ी (बरकत खान) श्री श्रीयादे माता के पाटोत्सव का आगाज सोमवार को सांझी और मंगल गीतों के साथ हुआ। यह कार्यक्रम 26 से 29 जनवरी और 31जनवरी तक श्री श्रीयादे प्रजापति युवा संगठन सादड़ी के तत्वावधान में श्री श्रीयादे मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन मां श्रीयादे के समक्ष युवा, समाज के प्रबुद्ध जन, युवा संगठन के कार्यकर्ता एवं मंदिर पुजारी मनरुपदास द्वारा आरती की गई। युवा संगठन के उपाध्यक्ष छगन लुणिया एवं सलाहकार दिनेश डिसीपी प्रजापत ने कार्यकारिणी एवं नारी शक्ति संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी।
इस दौरान समाज के मांगीलाल कपुकरा, कपुरचंद कपुकरा, दिपाराम, श्री श्रीयादे प्रजापति युवा संगठन के अध्यक्ष रमेश प्रजापत, नारी शक्ति संगठन अध्यक्ष नीमा, उपाध्यक्ष छगन लूणिया, सचिव नारायण कपूकरा, कोषाध्यक्ष रमेश कपूकरा, सलाहकार मांगीलाल लुणिया, कैलाश मोरवाल, सुरेश लुणिया, गोपाल लुणिया, मदनलाल कपुकरा, दिनेश प्रजापत, कपुरचंद कपुकरा, चेनाराम, मोहित प्रजापत गौ भक्त गौरव, राजु, प्रमोद लुणिया, जगदिश, राकेश, प्रवीण, हरिश, मुकेश, मनीष, निलेश, भावेश, सुरेश, महैद, जीतु, उत्तम, मदन, ताराचंद, प्रकाश, ममता, गंगा, लता, रविना, भावना, मनीषा, जसु, संतोष, कमलेश, भरत, सुजल, मौजूद रहे।