राजीव गांधी सेवा केन्द्र में निकला सांप: वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Sep 16, 2022 - 18:28
 0
राजीव गांधी सेवा केन्द्र में निकला सांप: वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

जनूथर (भरतपुर, राजस्थान/ हरिओम सिंह)  शुक्रवार को दाँतलौठी के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर अचानक सर्प निकल आया जिससे कर्मचारियों में हडकंप मच गया।कनिष्ठ लिपिक प्रभु सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने प्रातः 9.30 बजे जैसे ही भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र को खोला कि अचानक कार्यालय में उन्हें सर्प दिखाई दिया।कार्यालय का दरबाजा खोलते ही सर्प कनिष्ठ लिपिक को शिर के ऊपर से गुजर रही बीबीएनएल केबल पाइप पर जाते हुए दिखाई दिया।सर्प कुछ समय बाद बीबीएनएल बॉक्स में जाकर छुप गया।वहाँ मौंजद ग्रामीणों की मदद से सर्प को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया मगर सर्प बॉक्स से बाहर नहीं निकल सका।सर्प की सूचना वन विभाग को दी गई।जहाँ फोरेस्टर तरुण शर्मा एवं दामोदर शर्मा के नेतृत्व में वृक्षपालक निरंजन चाहर राजवीर सिंह अर्जुन सिंह के साथ 5 सदस्यीय टीम राजीव गांधी सेवा केन्द्र पहुंची।कडी मशक्कत के बाद सर्प को वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लिया।सर्प को कब्जे में लेते ही राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर तैंनात कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।इस दौरान राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर तैंनात सुरक्षा गार्ड चरन सिंह ई मित्र प्लस मशीन ऑपरेटर हरिओम सिंह स्कूली प्रधानाचार्या मगन देवी मीणा सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामींण मौंजद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है