विभिन्न मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर किया गया प्रदेशव्यापी आंदोलन

भाजपा व कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियों से परेशान:- विक्की जाजोरिया

Jul 8, 2021 - 18:08
 0
विभिन्न मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर किया गया प्रदेशव्यापी आंदोलन

झुंझुनू:- राजस्थान में पेट्रोल-डीजल,बिजली,दलित-आदिवासी, मुस्लिम उत्पीड़न व बलात्कार जैसे मुद्दो को लेकर आजाद समाज पार्टी का प्रदेशव्यापी आंदोलन किया गया। झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की गई।। धरने को संबोधित करते हुए आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मपाल बंसीवाल ने कहा की वर्तमान में पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है।भीम आर्मी जिला अध्यक्ष गोविंद बोयल ने कहा कि राजस्थान प्रदेश में बलात्कार की घटनाएं आए दिन देखने को मिल रही है प्रदेश सरकार इन घटनाओं पर कोई रोक नहीं लगा पा रही है। आजाद समाज पार्टी यूथ मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्की जाजोरिया ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा बिजली बिलों के ऊपर वेट लगाकर आमजन को लुट रही हैं। आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंदेल ने कहा कि आए दिन दलित, मुस्लिम और आदिवासी समाज के साथ कांग्रेस सरकार में उत्पीड़न की घटनाएं राजस्थान में बढ़ रही है। इस मौके पर धरने में एडवोकेट राम सिंह, भीम आर्मी जिला महामंत्री प्रदीप कुमार, आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला महासचिव संजय मेघवाल, भीम आर्मी नगर अध्यक्ष रोहित खन्ना, आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास देरवाला, विधनसभा अध्यक्ष जुगल किशोर वाल्मिकी, भीम आर्मी नवलगढ़ विधनसभा अध्यक्ष गजेंद्र खरेश्वल, भीम आर्मी सोशल मीडिया प्रभारी राहुल रंगेरा, मुकेश माहिच, अशोक खन्ना, राहुल जेदिया, राजन खन्ना समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
रिपोर्ट- सुमेर सिंह राव

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................