कम उम्र में शादी रोको जीवन की बर्बादी रोको: बाल-विवाह जागरूकता रैली से दिया संदेश

Nov 7, 2022 - 17:48
 0
कम उम्र में शादी रोको जीवन की बर्बादी रोको:  बाल-विवाह जागरूकता रैली से दिया संदेश

गुरला (भीलवाड़ा,राजस्थान/ बद्रीलाल माली)  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के बाल विवाह रोको अभियान के अंतर्गत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर  के स्काउट गाइड, इको क्लब, करुणा क्लब सदस्यों द्वारा बाल विवाह  निषेध जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  (अपरसेशन न्यायाधीश) राजपाल सिंह  व प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी ने विद्यालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में लगभग 200 स्काउट- गाइड, इको क्लब ,करुणा क्लब सदस्य स्कूली छात्र-छात्राएं सचिव स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीलवाड़ा एवं  सहायक लीडर ट्रेनर (स्काउट) प्रेम शंकर जोशी के नेतृत्व में हाथों में बाल विवाह विरोधी पोस्टर, पंपलेट, बैनर लेकर जोरदार नारे लगाते हुए, सुभाष नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरे। तथा आमजन को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूक किया। इस अवसर पर  गाइड कैप्टीन संगीता व्यास फ्लॉक लीडर मंजू शर्मा स्काउट टोली लीडर  उमेश मेघवंशी, रोवर पवन बावरी उपस्थित थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है