आवारा श्वानों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर किया हमला, हमले में गंभीर रुप से घायल मोर ने तोडा दम

Apr 8, 2021 - 04:01
 0
आवारा श्वानों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर किया हमला, हमले में गंभीर रुप से घायल मोर ने तोडा दम

जनूथर (भरतपुर, राजस्थान/ हरिओम सिंह) डीग उपखण्ड की उपतहसील जनूथर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत दाँतलौठी के गाँव नगला जनूथर में बुधवार देर शाम को खाली पोखर में भ्रमण कर रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आवारा श्वानों ने अचानक हमला कर दिया।हमले में मोर गंभीर रुप से घायल हो गया जिसने कुछ समय बाद दम तोड दिया।ग्रामींण ध्रव सिंह चौधरी ने बताया कि वो शाम को खेतों की ओर घूमने जा रहे थे कि उन्हें अचानक मोर पर हमले की दर्दनाक आवाज सुनाई दी और उन्होंने पोखर की ओर देखा जहाँ आवारा श्वानों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को अपनी गिरफ्त में ले रखा था।उनके द्वारा मोर को आवारा श्वानों के चंगुल से बचाने की खातिर तेज दौड लगाई मगर उनके पहुंचने से पूर्व मोर को आवारा श्वानों ने बुरी तरह से घायल कर दिया।कुछ समय बाद ही घायल मोर ने आखिर दम तोड दिया।ग्रामींण घ्रुव सिंह राजू सिंह सहित अन्य पक्षी प्रेंमियो ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को वैदिक विधि विधान के साथ दफन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................