25 को बाबू बाबा मेला लगेगा ,न्यौंठा मेले में खुलेगी अस्थाई पुलिस चौकी ,सवा लाख रज की पुड़िया तैयार

Aug 22, 2025 - 13:55
Aug 22, 2025 - 15:37
 0
25 को बाबू बाबा मेला लगेगा ,न्यौंठा मेले में खुलेगी अस्थाई पुलिस चौकी ,सवा लाख रज की पुड़िया तैयार

हलैना ( विष्णु मित्तल)  श्री बाबू बाबा मेला कमेटी ने गावं न्यौंठा स्थित श्रीबाबू बाबा मन्दिर पर 25 अगस्त से शुरू हो रहे श्री बाबू बाबा महाराज मेला की स्वीकृति को नदबई उपखंड अधिकारी गंगाधर मीना से मिली और उपखण्ड प्रशासन के द्वारा स्वीकृति प्राप्ति के बाद कमेटी के सदस्य भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द से मिले और कमेटी ने सुरक्षा को स्पेशल पुलिस व मेला में अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की । एसपी दिगंत आनन्द ने न्यौंठा में आयोजित होने वाले 24 से 26 अगस्त तक श्री बाबू बाबा मेला की व्यवस्था के लिए 25 अगस्त को नदबई,लखनपुर व हलैना थाना प्रभारी व थाना का स्टाफ को जिम्मेदारी सौंप गई और मेला के दिन एक दिन को अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित होगी। साथ ही  पुलिस लाईन से 25 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं जो मेले में सुरक्षा,यातायात व्यवस्था संभालेंगे। जिला मुख्यालय लगे जाप्ता में एसडीएफ,आरएसी व  यातायात पुलिसकर्मी,सादा वर्दी में महिला शामिल होंगे।कमेटी के अध्यक्ष लाखन पाठक व सचिव रामकिशन सिंह गुर्जर एडवोकेट ने बताया कि उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा ने 24 अगस्त से 26 अगस्त तक मेला स्वीकृति प्रदान करदी है।

कमेटी ने गांव के 100 स्वयंसेवक और 50 महिला को मेला की व्यवस्था को कमेटी ने चयन किया है। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष चंदादेवी गुर्जर, मंत्री प्रहलाद देवी गुर्जर, राजकुमारी प्रजापत ने बताया कि बाबू बाबा के मेला में पहली बार 50 महिला स्वयंसेवक कलश यात्रा, दीप यज्ञ की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और जो तीन दिन तक मेले में सहयोग करेंगी। कमेटी संयोजक रिटायर्ड शिक्षक पुरुषोत्तम गुर्जर ने बताया कि । मेला 24 अगस्त को कलश यात्रा,महादीप यज्ञ एवं खेलकूद प्रतियोगिता के साथ शुरू होगा, 25 अगस्त को मुख्य मेला भरेगा और 26 अगस्त को महाआरती के साथ समापन होगा। मेले से एक दिन पहले 24 अगस्त को सायं 3ः00 बजे खेलकूद, सायं 4ः00 बजे शान्तिकुन्ज हरिद्वार गायत्री परिवार के सानिध्यं में भव्य कलश यात्रा,सायं 6ः00 बजे से 7ः00 बजे तक महादीप यज्ञ होगा। 25 अगस्त को सुबह 7ः15 बजे मेला का उद्घाटन व पताका व नारियल का चढावा, 8ः00 बजे छप्पन भोग व फूल बंगला दर्शन,सुबह 8ः15 बजे से बाबा की रज तथा अन्नकूट प्रसादी वितरण होगा। इसी दिन सुबह 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक रागनी कम्पटीशन,सायं 7ः00 बजे महाआरती और 26 अगस्त को सुबह 7ः15 बजे मेला का समापन होगा। कमेटी  सदस्य युवराज गुर्जर और चंदादेवी गुर्जर ने बतायाकि 25 अगस्त को मेला के दिन बांटी वाली रज की सवा लाख पुड़िया तैयार हो गई है। ये करीब 2 लाख पुड़िया तैयार की जानी है। गांव के बच्चे घर-घर जाकर गोबर के कंडे लाते हैं जो बाबा की पूजा अर्चना करने के बाद धुना में उन्हें जला कर र ज तैयार करते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................