उदयपुरवाटी में छूटी पर आए सेना के जवान का आकस्मिक निधन

Oct 28, 2021 - 14:38
 0
उदयपुरवाटी में छूटी पर आए सेना के जवान का आकस्मिक निधन

उदयपुरवाटी (झुन्झुनू, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) कस्बे के वार्ड नं 5 निवासी भोमाराम सैनी के बेटे संजय सैनी का आकस्मिक निधन हो गया है। संजय सीआरपीएफ में जम्मू कश्मीर में तैनात था। संजय का जम्मू कश्मीर से आसाम स्थानांतरण हुआ था। जिसके चलते वह गांव आया हुआ था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद अचानक उल्टियां होने लगी। परिवार के लोगो ने उन्हें इलाज के लिए सीकर ले गए, लेकिन उनका निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया। संजय की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। संजय के 14 महीने का एक लड़का भी है। पार्षद श्यामलाल सैनी ने बताया कि संजय बहुत नेक इंसान था। वह हमेशा देश सेवा के लिये तत्पर रहता था। इसके लिए उसने सेना में जाने के लिए निश्चय किया। उसके ऐसे अचानक चले जाने से क्षेत्र में दुख का माहौल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................