कठूमर खेडली थाने पर सीओ अशोक चाैहान के नेतृत्व बेबिनार संवाद का हुआ आयाेजन, महिलाओ को दी अधिकाराे व सशक्तिकरण की जानकारी

Nov 10, 2020 - 23:35
 0
कठूमर खेडली थाने पर सीओ अशोक चाैहान के नेतृत्व बेबिनार संवाद का हुआ आयाेजन, महिलाओ  को दी अधिकाराे  व सशक्तिकरण  की जानकारी

अलवर,राजस्थान /जीतेंद्र जैन 
महिला व बाल अत्याचारो एवं हिंसा के विरुद्ध राजस्थान पुलिस द्वारा श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राईट्स एवं एंट्री यहूमन टै़फिकिंन राजस्थान जयपुर के आदेश अनुसार पूरे राजस्थान प्रदेश में  बैखौफ आवाज नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत प्रदेश स्तरीय महाभियान का आयोजन किया गया इसका उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं से होने वाले अपराधों की रोकथाम करना तथा इस संबंध में महिलाओं में बालकों में जागृति लाना  तथा पुलिस के प्रति महिलाओं व बालिकाओं में विश्वास पैदा हो तथा अपने साथ होने वाले अपराधों को छुपाने की बजाय वह बेखौफ होकर पुलिस को बताए जिससे इस प्रकार के अपराध करने वाले अपराधियों में भय पैदा हो एवं उन्हें सजा मिल सके महिलाओं में बालकों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम कर की जा सके 
कठूमर खेडली पुलिस  थाने मे सीओ अशोक चाैहान के नेतृत्व मे महिला एंव बाल अत्याचाराे के विरूद्ध राजस्थान पुलिस का अभिनव जागरूकता अभियान के तहत आयाेजित साेशिल मिडिया हैड्ल्स पर लाइव सेमिनार का आयाेजन किया गया। वही थानाधिकारी कमल सिह ने बताया की कार्यक्रम मे थाना क्षेत्र के आगनवाॅडी कार्यकर्ता,महिलाओं  सदस्य व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया
वही सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कर्तव्य अधिकार सुरक्षा संवाद लाइव बेबिनार मे आंगनबाड़ीकर्मी बालिकाओ व सीएलजी सदस्य व थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,महिला बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश पुलिस महानिदेशक एम ए लेटर राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष अनिता बेनीवाल मुख्य सचिव निरंजन आर्य प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार सहित अन्य वक्ताओं काे लाईव सुना। कठूमर परिसर मे बेबिनार काे सुनने के लिए एलसीडी की बिशेष व्यवस्था की गई। इस दाैरान खेडली अध्यक्ष महिला भाजपा व महिला ब्रह्रमण समाज जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया की लाइव बेबिनार कार्यक्रम मे महिला एंव बाल सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी गई। जिसमे महिलाओं व बालिकाओ काे उनके अधिकार बताये गए  साथ ही  महिलाओं पर यौन उत्पीड़न एवं न्याय अपराध को लेकर जागरूकता महिला अत्याचारों बलात्कार की घटनाओं को रोकने के साथ महिलाओं में सुरक्षा, कानूनी जागरूकता एवं युवाओं को नारी सम्मान के महत्व पर चर्चा के साथ समझाइश की गई साथ ही आम लोगों को बताया गया कि आपके ग्राम पंचायत क्षेत्र में महिला अत्याचार व बलात्कार संबंधी घटना को तुरंत अवगत करावे आम लोगों को बताया कि महिलाओं में बालिका का सम्मान दिलाने में उनकी देखो आवाज प्रशासन तक पहुंचने के प्रति जागरूक करें   इस माैके पर डीएसपी अशोक चाैहान,कठूमर थानाधिकारी कमल सिह,खेडली थानाधिकारी भगवान सहाय, सहित गणमान्य लाेग माैजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................