कथा में कराया महाकाल व बाँके बिहारी जी की भव्य झांकी का दर्शन

Apr 6, 2021 - 23:04
 0
कथा में कराया महाकाल व बाँके बिहारी जी की भव्य झांकी का दर्शन

बड़ौदामेव (अलवर,राजस्थान/ रामबाबू शर्मा)  बड़ौदामेव कस्बा अंतर्गत कथा में कराया महाकाल व बाँके बिहारी जी की भव्य झांकी का दर्शन कराया कस्बा स्थित सरकारी हॉस्पिटल के सामने वाले शिव मंदिर  पर समस्त ग्रामवासी व तीसरी आंख ग्रुप द्वारा चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आज भगवान कृष्ण का जन्म लीला की कथा सुनाई व  गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई गई ग्रुप संचालक भूपेंद्र शर्मा  ने बताया कि भगवान के जन्म पर विशेष आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया
इसी अवसर पर सभी महिलाओं ने विधिवत भगवान गोवर्धन की पूजा की गई इसी दौरान  महिलाओं ने धार्मिक भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर कई आकर्षक झांकियां भी निकाली गई उन्होंने बताया कि वृंदावन से आए पूज्य भगवत प्रसाद शास्त्री श्री वृंदावन धाम वाले  व्यास जी के मुखारबिंद से मंदिर पंडाल में भगवान कृष्ण जन्म में गोवर्धन लीला की कथा सुनाई। भागवत कथा का समापन 8 अप्रेल गुरुवार को होगा तथा हवन यज्ञ होंगे। वही 9 अप्रेल शुक्रवार को प्रसाद वितरण किया जाएगा । जिसमे हजारो की संख्या में श्रद्धालु प्रसादी पाएंगे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................