महाशिवरात्रि के पावन पर्व झरना धाम विकास समिति ने बैंड बाजों के साथ निकाली शिव पालकी शोभायात्रा

Mar 12, 2021 - 00:18
 0
महाशिवरात्रि के पावन पर्व झरना धाम विकास समिति ने बैंड बाजों के साथ निकाली शिव पालकी शोभायात्रा

राजगढ़ (अलवर,राजस्थान) झरना धाम विकास समिति के तत्वाधान में महाशिवरात्रि पर्व पर कस्बे के सैनी धर्मशाला से शिव पालकी शोभायात्रा बैंड बाजा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा को ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा ठेकेदार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई झरना धाम पहुंची। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। झरना धाम विकास समिति के महासचिव नरेंद्र अवस्थी ने बताया कि राजगढ़ में झरना धाम की ओर से प्रथम शिव पालकी का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि समिति का गठन हुआ। उस समय संकल्प लिया गया कि झरना में अकाल मौत पर रोक लग जाएगी तो झरना धाम पर मृत्युंजय महादेव की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। 2 वर्षों से झरना में कोई अकाल मौत नहीं हुई है। मृत्युंजय महादेव की प्रस्तावित प्रतिमा है उसको लेकर आज शिव पालकी शिवरात्रि के पर्व पर मनाई गई। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी समय में झरना धाम में सवा 7 फीट की मृत्युंजय महादेव की मूर्ति लगाई जाएगी। फाउंडेशन के साथ सवा 5 फुट का नंदी स्थापित किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................