सुहागिनों ने किये चांद का दीदार दिखा करवा चौथ का चांद, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत

Oct 25, 2021 - 05:14
 0
सुहागिनों ने किये चांद का दीदार दिखा करवा चौथ का चांद, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत

भीलवाड़ा / बृजेश शर्मा

 रविवार को सुहाग का प्रतीक करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास एव धूम धाम के साथ मनाया गया इस दौरान सुहागिनों ने अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत
देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज सुहागिन स्त्रियां निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। मान्यता है कि आज सच्ची निष्ठा से व्रत किया जाए तो माता पार्वती सदा सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। करवा चौथ का व्रत चंद्र दर्शन कर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पूर्ण माना जाता है। इस साल पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 55 मिनट से शुरू हो गया है और रात्रि 8 बजकर 51 मिनट तक रहा मान्यता अनुसार करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का अधिक महत्व होता है। इस दिन व्रती स्त्रियों को चंद्रमा का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज के दिन चंद्र दर्शन करना जरूरी होता है। भारत के सभी राज्यों में चंद्रमा अलग-अलग समय पर उदित होता है। पूजा अर्चना के बाद चांद के दीदार व अर्ध्य देकर पति व बुजर्गो का आशीर्वाद लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................