पांडुपोल हनुमान मंदिर से प्रवेश शुल्क हटाये जाने खुशी: संघर्ष समिति का किया स्वागत

Sep 23, 2023 - 19:41
Sep 24, 2023 - 10:58
 0
पांडुपोल हनुमान मंदिर से प्रवेश शुल्क हटाये जाने खुशी: संघर्ष समिति का किया स्वागत
फ़ोटो/पांडूपोल संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं का सम्मान करते अतिथि

राजगढ़ (महेन्द्र अवस्थी) धार्मिक आस्था के केंद्र पाण्डुपोल हनुमान  मंदिर से प्रवेश शुल्क हटाये जाने पर कार्यकर्ताओं की ओर से खुशी व्यक्त की गई साथ ही इस मौके पर मन्दिर के महंत बाबूलाल शर्मा व मंदिर समिति की ओर से सँघर्ष समिति के संयोजक निर्मल तिवारी, सपना तिवारी व नागपाल शर्मा सहित अन्य संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं का माला, दुपट्टा व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया। इस मौक़े पर पूर्व जिला पार्षद  सपना तिवारी व संयोजक निर्मल तिवारी ने मंदिर से प्रवेश शुल्क हटाने में सभी सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। महंत बाबूलाल शर्मा सभी को इस धार्मिक आस्था के लिए किए गए पुनीत व सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर पांडुपोल हनुमान मंदिर पर भक्तों का भारी जनसैलाब देखने को मिला। इस अवसर पर राधिका जोशी, रतन तिवाड़ी, हरिश अरोड़ा, रमेश आहूजा, राजन गुप्ता, ताराचंद व्यास, सतेंद्र तिवारी, राजेश व्यास, अरविंद जोशी, अखिलेश पांडेय, मुरारी लाल शर्मा, त्रिलोक तिवाड़ी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow