भादवी छठ पर रेली को लेकर देव मित्र मंडल की बैठक हुई संपन्न

Sep 4, 2021 - 16:20
 0
भादवी छठ पर रेली को लेकर देव मित्र मंडल की बैठक हुई संपन्न

आसींद (भीलवाड़ा,राजस्थान/ रूपलाल प्रजापति)  जिले के आसींद अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल भगवान श्री देवनारायण की जन्म भूमि मालासेरी डूंगरी पर भादवी छठ को लेकर श्री देव मित्र मंडल द्वारा रैली के उपलक्ष में मीटिंग का आयोजन किया गया  यह बैठक पुजारी हेमराज पोसवाल के सानिध्य में हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रामचंद्र पायलट ने की जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि कोराना की सभी गाइडलाइन की पालना करते हुए 11 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी यह रैली मालासेरी से शुरू होकर बंक्यारानी, तामेश्वर की बावड़ी, बरसनी, सगसजी के होते हुए,   गोठा दडावट जाएगी वहां से मुख्य बाजार में होते हुए सवाई भोज पहुंचेगी 
पुजारी हेमराज पोसवाल ने बताया कि भादवी छठ कि तैयारी को लेकर बैठक की गई जिसमें शोभायात्रा में श्री देव मित्र मंडल की ओर से वाहन रैली निकाली जाएगी और बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा की तैयारी की गई। रामचंद्र पायलट ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवी छठ मनाने का निर्णय लिया गया  भगवान श्री देवनारायण की वाहन रैली के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और इस मौके पर देव मित्र मंडल प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण गुर्जर, जिलाध्यक्ष भागीरथ बारवाल, सुखदेव बुकण, सुखदेव चाड, भंवर लाल, प्रकाश फागण, राज चित्तौड़िया ,श्यामलाल, सुरेश, जगदीश, कल्याण, लादूराम, दुदाराम, सुरेश, रघुनाथ, ओम प्रकाश ,डालूराम ,शिवलाल, रमेश गुर्जर ,शंभूलाल ,सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................