धौलपुर जिले के किसानों ने किया ग्रीन हाउस का अवलोकन

Sep 23, 2024 - 22:10
 0
धौलपुर जिले के किसानों ने किया ग्रीन हाउस का अवलोकन

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

योगेश कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग भरतपुर खंड ने बताया कि अटल भूजल योजना की प्रगति की समीक्षा करने तथा प्रगति को गति प्रदान करने के लिए बीस सितंबर को धौलपुर जिले का दौरा किया गया था। इस योजना में एक ही किसान को ग्रीन हाउस, फार्म पोंड, सोलर पंप सेट, सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र तथा मल्चिंग स्थापना पर अनुदान का लाभ दिया जाता है।
इस योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जब जिले में क्षेत्र भ्रमण किया गया तो कुछ किसानों से संपर्क हुआ और उन्होंने इस योजना में रुचि  जताई। उन्होंने कहा कि हमने ग्रीन हाउस का नाम ही नाम सुना है, लेकिन अभी तक ग्रीन हाउस देखा नहीं है, तो उन किसानों को भरतपुर आने का निवेदन किया गया ताकि उनको ग्रीन हाउस का अवलोकन कराया जा सके। इसी के तहत आज बाॅबी सिंह गूजर , सत्यदेव शर्मा और विजय सिंह ने भरतपुर का दौरा किया। उन किसानों को भरतपुर जिले की नदवई पंचायत समिति के खांगरी गांव के अग्रणी किसान विजय सिंह के ग्रीन हाउस का अवलोकन कराया गया।   ग्रीन हाउस का अवलोकन करते समय धौलपुर से आए हुए बाॅबी सिंह गूजर, सत्यदेव शर्मा तथा विजय सिंह  ने अपनी बहुत सी शंकाएं किसान विजय सिंह के सामने रखीं और विजय सिंह ने उन सभी शंकाओं का विस्तार से समाधान करते हुए बताया कि 7 वर्ष पूर्व उद्यान विभाग भरतपुर के सौजन्य से तीन हजार वर्ग मीटर में ग्रीन हाउस स्थापित कराया था। प्रगतिशील किसान विजय सिंह के अनुसार इस ग्रीन हाउस से वो लगातार दस लाख से अधिक का शुद्ध मुनाफा सालाना कमा रहे हैं। स्थानीय बाजार में आसानी से बिक्री हो जाने के कारण, विजय सिंह अधिकतर खीरे की ही फसल लगाते हैं। हालांकि उन्होंने ग्रीन हाउस में बीच-बीच में टमाटर की फसल भी लगाई जिससे उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त हुआ।
वर्तमान में विजय सिंह ग्रीन हाउस लगाने वाले किसानों के लिए रोल मॉडल बने हुए हैं और इसके लिए उनको आत्मा योजनांतर्गत जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है। ये जानकारी प्राप्त करने के बाद बाॅबी सिंह गूजर तथा उनके साथी सत्यदेव शर्मा द्वारा पूर्ण संतुष्टि व्यक्त करते हुए इस योजना को स्वीकृत कराने के लिए तत्काल अपनी सहमति दे दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................