वैन में आये लोग स्कूल के बाहर से छात्र को किया अगवा फिर 300 मीटर दूर छोड़कर भाग छूटे, फैली दहशत

Jan 27, 2022 - 21:26
 0
वैन में आये लोग स्कूल के बाहर से छात्र को किया अगवा फिर 300 मीटर दूर छोड़कर भाग छूटे, फैली दहशत

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भीलवाड़ा जिले के काछोला के एकं निजी विद्यालय में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत तेरह साल के एक छात्र का गुरुवार सुबह स्कूल के बाहर से वैन में आये आधा दर्जन लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता वारदातस्थल से  कुछ ही दूर जाने के बाद छात्र को वैन से उतार कर फरार हो गए । इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वहीं पुलिस ने छात्र के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला बनावटी प्रतित हो रहा है। मामले की पुलिस जांच के बाद वास्तविक स्थिति साफ होगी,
काछोला थाना प्रभारी कुलदीप गुर्जर ने बताया कि 13 साल का एक बालक कस्बे के निजी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ता है। गुरुवार सुबह यह छात्र स्कूल गया। इसके बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूल से बाहर निकला तो पहले से बाहर खड़ी एक वैन में सवार आधा दर्जन लोग इस छात्र को वैन में बैठाकर रवाना हो गये। करीब कुछ ही दूर जाने के बाद इस छात्र को वैन से उतारकर उसमें सवार लोग भाग छूटे। उधर, दिनदहाड़े छात्र के अपहरण की सूचना से कस्बे के बाशिंदों में खलबली मच गई। बाद में छात्र के पिता ने बेटे के अपहरण का मामला दर्ज करवाया। पुलिस का कहना है कि स्कूल व आस-पास के इलाके में लगे सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी कि छात्र का अपहरण हुआ या नहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है