मेघवाल समाज की बैठक सम्पन्न:समाज की सराय निर्माण हेतु कुंथवास मंदिर चोखला ने की राशि भेंट

Aug 19, 2023 - 19:32
Aug 19, 2023 - 19:43
 0
मेघवाल समाज की बैठक सम्पन्न:समाज की  सराय निर्माण हेतु कुंथवास मंदिर  चोखला ने की राशि भेंट

उदयपुर।(राजस्थान/मुकेश मेनारिया)

मेघवाल समाज की ओर से शनि महाराज मंदिर प्रांगण में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शनि महाराज मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन  समाज की सराय को लेकर के चर्चा की गई।  भंवर लाल  मेघवाल भिंडर  ने बताया कि समाज की  बैठक की अध्यक्षता ओकार लाल मेघवाल  मेनार ने की ।  मेघवाल समाज के चारों चौखलो  के सामूहिक रूप से धार्मिक स्थल शनि महाराज मंदिर क्षेत्र में  निर्माणाधीन  सराय का  आय  व्यय का लेखा जोखा एवम समाज की ओर से  गुणवक्ता जांच का जायजा लिया गया।  वहीं कुंथवास मंदिर सित्तर गांव चोखला  की तरफ से उक्त निर्माणाधीन सराय में  51000 हजार रुपये की सहयोग  राशि भेंट की गई।  औंकार लाल मेघवाल ने बताया की  पिछले लंबे समय से शनि महाराज मंदिर प्रांगण क्षेत्र में सराय निर्माण एवम् कुछ हिस्से का मरम्मत का कार्य जारी है। इससे मेघवाल समाजनों के ठहराव , आवश्यक सामाजिक, शैक्षणिक ,  सह शैक्षणिक आयोजनो एवं समारोह हेतु सुविधा मिलेगी। 
उक्त निर्माण हेतु कुंथवास मंदिर चोखला की ओर से राशि भेंट कर कार्य की प्रगति एवं स्थिति का जायजा लिया गया।   इस दोरान समाज के  नारायण लाल मेघवाल   , मांगी लाल मेनार,  भवरलाल लाल  मेघवाल भिंडर,  जगराम , परथा  राम मेघवाल , उदय लाल ,   रुप लाल खोखरवास, मांगी लाल वाना ,  कन्हेया लाल रुंडेडा , गमेंर लाल,  सुमित कुमार रुंडेडा ,  नाथु लाल खरसाण , शोमा लाल  खरसान , डालूँ लाल अमरपुरा,   सहित वाना, मेनार, खेड़ली, अगोरिया, सहित विभिन्न गांवों से समाज जन उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow