मौसम ने फिर पलटा खाया, हल्की बूदाबांदी से गिरा तापमान

Mar 19, 2021 - 12:42
 0
मौसम ने फिर पलटा खाया, हल्की बूदाबांदी से गिरा तापमान

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी) बयाना में गुरूवार सांय को एक बार फिर से मौसम ने पलटा खाया और तेज आंधी के बाद आसमान से हल्की बून्दाबांदी हुई जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी काफी गिरावट आ गई। जिससे कई दिनो से भीषण गर्मी से परेशान लोगो ने राहत की सास ली हैं। इधर मौसम के बदले मिजाज और तीखे तेवर देखकर किसानो की चिंता बढ गई है। उन्हे पूर्व की भांति भीषण बारिश व ओलावृष्टि की आंशका सताने लगी है। किसानो का कहना है कि इन दिनो खेतो में पकी खडी गेहू जौ चना सरसो मटर आदि की फसलो की कटाई चल रही है। कई जगह कटी हुई फसल खलिहानो में भी सूख रही है। अगर ऐसी स्थिति में मौसम बिगडता है और बरसात या ओलावृष्टि होती है तो फसलो को नुकसान होगा। खास तौर से खेतो में पकी खडी या खेतो में ही कटी पडी फसलो को ज्यादा नुकसान होगा। गौरतलव रहे कि करीब 10 दिन पूर्व बयाना क्षेत्र में अचानक आई बारिश व ओलावृष्टि से किसानो की फसलो को काफी नुकसान हुआ था। अभी किसान उससे उभरे भी नही थे। कि फिर से वहीं प्राकृतिक आपदा की आंशका खडी हो गई है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................