कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं

Dec 22, 2021 - 21:39
 0
कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) ड़ीग की स्थानीय खण्ड़ेलवाल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को  मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर विस्तारक फन्टूलाल ने कहा की कार्यकर्ता पार्टी की आधार शिला है।उन्होंने सशक्त मंडल अभियान के तहत बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिये कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुऐ जिम्मेदारी सौंपी ।उन्होने कहा कि देश मे भारतीय जनता पार्टी एक मात्र पार्टी है जिसमें बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को सुशोभित करता है। विस्तारक लाल ने  कहा कि अब समय आ गया है हमें प्रदेश की भष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। जनता कांग्रेस की सरकार से परेशान हो गई है ।आए दिन महिलाओं के साथ में रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं ।परीक्षाओं में धांधली हो रही है । महंगाई चरम सीमा पर है लेकिन गहलोत सरकार कुंभकरण नींद सो रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को आव्हान किया  कि वह केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जल कल्याणकारी योजनाओं को आम-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है