रात्रि को गोदाम का शटर तोडकर चीनी की चोरी

Jul 22, 2020 - 19:14
 0
रात्रि को गोदाम का शटर तोडकर चीनी की चोरी

बयाना भरतपुर

बयाना 22 जुलाई। बयाना में बीती रात्रि को अज्ञात चोर किराना व्यवसाई के गोदाम की शटर तोडकर उसमें रखे चीनी से भरे पांच बोरे चुरा ले गए। जिनमें से तीन बोरों को रास्ते में ही छोड भागे। सडक पर चीनी से भरे बोरे पडे देखे तब जाकर लोगों को वारदात का पता लगा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बामडा कोलोनी निवासी व्यवसायी लव सिंघल ने पुलिस कोतवाली में सूचना देते हुए बताया है कि उसका गोदाम बामडा कोलोनी में है। जिसका शटर तोडकर बीती रात्रि को अज्ञात चोर वहां रखे चीनी से भरे पांच बोरे चुरा ले गए। जिनमें से तीन बोरे बाद में सुभाषचैक के पास सडक पर मिले। चोरी की यह वारदात कस्बे में विशेष चर्चा का विषय बनी है। इधर पुलिस की गश्त को लेकर भी व्यवसायी सवाल करने लगे है। बयाना व्यापार संघ के अध्यक्ष कमल आर्य ने बाजारों में रात्रिकालीन गश्त को सुदृढ करने की मांग की है।

संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow