चंवरा चौफुलया में व्यापार मंडल व किसान संघर्ष समिति का हुआ पुनर्गठन

मजदूर किसान ने पानी, बिजली, शिक्षा, सफाई आदि समस्याओं के साथ एकजुट होकर लड़ने का लिया संकल्प

Aug 9, 2021 - 00:35
 0
चंवरा चौफुलया में व्यापार मंडल व किसान संघर्ष समिति का हुआ पुनर्गठन

बाघोली (झुंझुणु,राजस्थान/  लक्ष्मण सैनी) चंवरा चौफुलया में रविवार को व्यापार मंडल व मजदूर किसानों की सभा हुई। सभा की अध्यक्षता किसान सभा के जिलाध्यक्ष विद्याधर गिल ने की। चंवरा चौफुलया में आठ गांव के किसान व मजदूर एकत्रित हुए। उसके बाद व्यापार मंडल व मजदूर किसान संघर्ष समिति का तीन वर्ष बाद में पुनर्गठन किया गया। जिसमें समिति में अध्यक्ष नत्थू राम सैनी, शीशराम को उपाध्यक्ष, नागर मल सैनी को कोषाध्यक्ष सर्व समिति से बनाया गया। सभा में मजदूर किसान की संबंधित पानी, बिजली, शिक्षा ,सफाई आदि समस्याओं को लेकर सभी सदस्यों ने एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया। सैनी ने बताया कि आठ गांव के मजदूर किसान वर्ग किसानों की सोमवार को 11:00 बजे झुंझुनू में होने वाली किसान सभा में पहुंचेंगे। इस दौरान किसान सभा के उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद खरबास, अनिल कुमार का ककराना, राकेश गुड़ा, पंच भागीरथ किशोरपुरा, मूंगा राम ककराना, महावीर सैनी, बद्री प्रसाद मिस्त्री पौख, नवरंग लाल मिस्त्री, विजेंद्र, छोटूराम खूबा राम, भागा किशोरपुरा, दुलाराम, बनवारी, दिनेश आदि शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................