अवैध खनन के पत्थर से ओवरलोड भरा ट्रक हाईवे पर पलटा

Feb 15, 2021 - 19:27
 0
अवैध खनन के पत्थर से ओवरलोड भरा ट्रक हाईवे पर पलटा

बयाना (भरतपुर,राजस्थान/ राजीव झालानी) बयाना-वंशीपहाडपुर क्षेत्र में अवैध खनन व ओवरलोडिंग का गोरखधन्धा थमने का नाम नही ले रहा है। अवैध खनन के इतारती पत्थर से ओवरलोड भरे वाहन जहां आऐ दिन दुर्घटनाओ के सबब बने हुऐ है। वहीं अवैध खनर से जंगली जीव जन्तुओ सहित पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है। विभिन्न संगठनो की ओर से आन्दोलन व प्रदर्शन और शिकायतो के बाबजूद सम्बन्धित विभाग भी इनकी रोकथाम के लिऐ कोई प्रयास नही कर रहे है। जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर के द्वारा बयाना व गढीबाजना पुलिस थाना पर ली गई सीएलजी की बैठक में भी अवैध खनन का मुददा उठा था। गत दिनो भरतपुर में संभागीय आयुक्त व जिला कलैक्टर की मौजूदगी में हुई विभिन्न विभागो की बैठक में भी संरक्षित वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन व ओवरलोडिग की रोकथाम के लिऐ निर्देश देते हुऐ प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश पारित किये थे। और लापरवाही बरते जाने पर संम्बन्धित विभागो के विरूद्व सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी थी। किन्तु अभी तक सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो के कानो पर जू तक रही रैगी है।

किसान यूनियन के सुरेन्द्रसिहं कंसाना का कहना है कि अवैध खनन का यह खेल खनिज व वन विभाग के अधिकारियो सहित अन्य विभागो के अधिकारियो व सफेदपोशो की मिलीभगत से चल रहा है। रविवार को भी बयाना-रूपवास मेगाहाईवे पर अवैध खनन के इमारती पत्थर से ओवरलोड भरा एक बेकाबू ट्रक असन्तुलित होकर पलट गया। यह हादसा सुबह सवेरे हुआ था। अगर यह हादसा दिन में होता तो इस मेगाहाईवे पर वाहनो व लोगो की आवाजाही बढ जाने से बडा हादसा भी हो सकता था। इस दुर्घटना में ट्रक चालक के काफी चोटे आई बताई। जिसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया बताया। ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड भाग गया। ग्रामीणो ने बताया कि दुर्घटना के समय सडक के किनारे खेतो में काम कर रहे किसान व महिलाऐ बडी मुश्किल से इस दुर्घटना की चपेट में आने से बच सके। ट्रक के पलटने पर ट्रक में रखे पत्थर के बडे बडे शिलाखण्ड उछल कर सडक किनारे के इन खेतो में जा गिरे थे। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस मामले को लेकर समाचार लिखे जाने तक पुलिस व खनिज विभाग सहित वन विभाग के अधिकारी भी अनजान बने हुऐ है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................