उदयपुरवाटी भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न

Jul 26, 2021 - 00:18
 0
उदयपुरवाटी भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न

उदयपुरवाटी (झुंझुनू,राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) भाजपा नगर मंडल की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को शिशु वाटिका विद्या मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसिंह मांठ, प्रधान पति रामनिवास खटाना, पूर्व सरपंच गणेश गुप्ता, यतेंद्र सैनी, छोटू सिंह शेखावत, भोमा राम सैनीअतिथि के रूप में रहे जिन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति के बारे में विस्तार से बताया। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी ने की। इस अवसर पर मावंडीया ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यशैली रीति नीति और संगठन के बारे में जानकारी दी। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए कहा। यतेंद्र सैनी व प्रधान पति रामनिवास खटाना ने राज्य की वर्तमान परिस्थिति पर अपनी बात रखी। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव मदनलाल सैनी पढ़ा और पार्षद राजेंद्र ढेनवाल ने अनुमोदन किया तथा पदाधिकारियों ने प्रस्ताव को सहमति प्रदान की। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष गोपाल मीणा, विजय चेजारा, छाजू राम ढीगवाल, रामाकांत दाधीच, मंडल महामंत्री  मदन सैनी, वीरेंद्र शेखावत, राजेंद्र ढेनवाल, मंडल मंत्री पिंकी देवी,विकास सैनी, राहुल सैनी, प्रभु दयाल सैनी, मंडल कोषाध्यक्ष दीनदयाल चायल, मीडिया प्रमुख जितेंद्र कुमार, आईटी प्रमुख राजेंद्र असवाल, कार्यालय प्रमुख गिरधारी लाल राठी, मनीष जांगिड़, मौजूद रहे। मंच संचालन मदनलाल सैनी ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................