राज्य सरकार की योजना के तहत विधायक खैरिया ने बालिकाओं को वितरण की साइकिले

Jan 21, 2022 - 20:11
 0
राज्य सरकार की योजना के तहत विधायक खैरिया ने बालिकाओं को वितरण की साइकिले

खैरथल (अलवर, राजस्थान/ हीरालाल भूरानी) किशनगढ़बास कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार की योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीपचंद खैरिया रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ मंजू यादव ने बताया कि इस अवसर पर सत्र 2020-21 एवं 22 की कक्षा 9 एवं 10 की 133 बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया । इस मौके पर विधायक दीपचन्द खैरिया ने वहां पर मौजूद बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस योजना से कोई भी बालिका वंचित ना रहे। इससे दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को विद्यालय तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलती है । राज्य सरकार ने बालिकाओं की शिक्षा में बढ़ोतरी के लिए बेहतरीन कदम उठाया, साथ ही विधायक ने कहा कि पढ़-लिख कर बालिकाए 2 कुलो का नाम रोशन करती है। बेटियों की पढ़ाई के लिए राज्य सरकार द्वारा धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय में साफ-सफाई एवं पेंटिंग देखकर विधायक ने विद्यालय स्टाफ की भूरी भूरी प्रशंसा भी की । इस मौके पर प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में विज्ञान विषय खुलवाने की मांग रखी। इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य कैलाश बत्रा, संदीप अग्रवाल नलिन खंडेलवाल, मनोनीत पार्षद ज्योति बत्रा, राजेश शेखावत, राजेश्वरी देवी, विद्यालय का समस्त स्टाफ सहित छात्राएं मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है