किशनगढ़बास क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर; लोगों को कानूनी अधिकार बताए, योजनाओं की जानकारी दी

May 26, 2026 - 17:48
 0
किशनगढ़बास क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर; लोगों को कानूनी अधिकार बताए, योजनाओं की जानकारी दी

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) आमजन को कानूनी अधिकारों और न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को किशनगढ़बास क्षेत्र के कई गांवों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान पीएलवी गुलाब शर्मा और मनीष कुमार ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
पीएलवी गुलाब शर्मा ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि कई लोग जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं, इसलिए ऐसे जागरूकता शिविर बेहद जरूरी हैं।
कार्यक्रम में रालसा एवं नालसा की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, श्रमिक अधिकार और सरकारी योजनाओं से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। मोबाइल वैन के जरिए गांव-गांव पहुंचकर पंपलेट और ऑडियो संदेशों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।
 ग्रामीणों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कानूनी प्रक्रियाओं और योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे।
आयोजकों ने कहा कि विधिक जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और कानूनी सहायता की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है