पशुओं में अज्ञात बीमारी से पशुपालकों में हलचल, कई पशुओं ने तोडा दम

Jan 16, 2022 - 16:05
 0
पशुओं में अज्ञात बीमारी से पशुपालकों में हलचल, कई पशुओं ने तोडा दम

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी) बयाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पालतू पशुओं में अज्ञात बीमारी के चलते पशुपालकोें में हलचल मची है। अब तक कई पशु इस बीमारी से पीडित होकर दम तोड चुके है। कोई इस बीमारी को खुसीटा तो कोई गलघोंटू तो कोई निमोनिया बता रहा है। वहीं पशुपालन विभाग के लोग भी संतोषजनक जबाब और उपचार नही दे पा रहे है।
 गांव सिंघाडा निवासी माखनशर्मा ने बताया कि उनके गांव में दो दिनों में 4-5  पालतू पशु दम तोड चुके है। इस बीमारी से ग्रस्त पशु अचानक चारा खाना व पानी पीना बंद कर देते है और तडप तडप कर दम तोड देते है। बयाना के अधिकांश गांवो में यह बीमारी पिछले एक माह से फैल रही है। जिसका एक कारण पशुओं का सीजन के हिसाब से होने वाला वैक्सीनेशन नही होना बताया है। प्शुपालकों की मानें तो कोरोना के आरंभ होने के बाद से अर्थात दो वर्षों से पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं का वैक्सीनेशन नही कराया जा सका है। जिसके कारण संक्रामक बीमारीयां अपने पैर पसारने लगी है।
 ब्लॉक पशुपालन अधिकारी डॉ. गिरीश गोयल ने बताया कि तेज सर्दी के चलते इन दिनों पशुओं के निमोनिया व खुसीटा होने की शिकायतें मिल रही है। बीमारीयों के नियंत्रण के लिए गंवों में टीमें भेजकर उपचार व वैक्सीनेशन करवाया जा रहा है। 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है