वीर तेजाजी के परोपकारी त्याग भरेजीवन से हमे सत्य पर चलने की प्रेरणा मिलती है- द्विवेदी

Sep 17, 2021 - 22:27
 0
वीर तेजाजी के परोपकारी त्याग भरेजीवन से हमे सत्य पर चलने की प्रेरणा मिलती है- द्विवेदी

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भीलवाड़ा वीर तेजा दशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय बजरंगदल भीलवाड़ा महानगर में माधव दास की बगीची में कार्यकम आयोजित किया गया।जिसमे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री चंद्र सिंह जैन,प्रान्त मंत्री विनीत द्विवेदी, प्रान्त संगठन मंत्री दयाल प्रजापति, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल तेली, राष्ट्रीय बजरंगदल जिला अध्यक्ष विजय सोनी,राष्ट्रीय मजदूर परिषद जिला अध्यक्ष पूरण तेली ,समाज सेवी संपत गुर्जर का स्वागत भगवा दुपट्टा,माला पहनाकर संपत बलाई, किशन पूर्बिया,उदय लाल ओड, करण गुजर,नारायण जीनगर,दीपक गुर्जर ने स्वागत किया।प्रान्त मंत्री विनीत द्विवेदी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए बताया कि वीर तेजाजी के परोपकारी त्याग भरे जीवन से हमें सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा मिलती है। वीर तेजाजी के सिद्धांत समाज के लिए आधुनिक युग में भी प्रासंगिक हैं। आज की युवा पीढ़ी उनसे त्याग, समर्पण, उच्च नैतिक जीवन की सीख लेकर समाज में बदलाव की नींव रख सकती हैं। केन्द्रीय मंत्री चन्द्र सिंह जैन ने कहा कि वीर तेजाजी दैनिक जीवन में गायों का ख्याल रखते थे। वहीं गायों की रक्षा में उन्होंने अपने प्राणों तक को न्यौछावर कर दिया। केंद्र सरकार को गौ हत्या पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिए। देश भर में चल रहे बूचड़खाने बन्द होने चाहिए। गौ रक्षा का कठोर कानून बनना चाहिए। उन्होंने लोगों से गौ सेवा से जुड़ने का आह्वान किया। महानगर महामंत्री कमल राजपुरोहित ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय बजरंगदल महानगर अध्यक्ष सन्नी ओड, वार्ड 42 लोकेश भाम्भी, उपाध्यक्ष दुर्गेश सालवी वार्ड नं 26 अध्यक्ष राहुल ओड, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल को मनोनीत किया गया। नवीन दायित्ववान पदाधिकारियो का माला दुपट्टा ओढ़ाकर अभिवादन किया। कार्यकम में नगर सुरक्षा प्रमुख हीरा लाल कटवाल, दिपक गुर्जर ,राधे गुर्जर गोविन्द सालवी,दुर्गेश सालवी उपस्थित थे।कार्यकम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................