विहिप कार्यकर्ताओं ने प्राचीन उषा मंदिर की मिट्टी भेजी अयोध्या

Jul 30, 2020 - 02:48
 0
विहिप कार्यकर्ताओं ने प्राचीन उषा मंदिर की मिट्टी भेजी अयोध्या

बयाना भरतपुर

बयाना 29 जुलाई। विहिप कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को कस्बे के प्राचीन उषा मंदिर में पवित्र रज संग्रह व पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विहिप के कार्यकर्ता शामिल रहे। विहिप के प्रखंड मंत्री माखनलाल शर्मा के अनुसार इस अवसर पर अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के लिए मंदिर की मिट्टी इकट्ठी कर पूजा अर्चना की गई।  इस मिट्टी को अयोध्या भेजा जाएगा। कार्यक्रम में विशन कटारा, मधुसूदन शर्मा, तुलसीराम गुर्जर,मनीष, दीपक,कुलदीप, कमल, विवेक, जयशिव, प्रदीप आदि भी मौजूद रहे और आगामी 5 अगस्त को धर्म विजय दिवस मनाने का निर्णय लिया।

संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow