रोती-बिलखती विवाहित लड़की को ग्रामीणों ने बहरोड़ पुलिस को सौंपा

Oct 5, 2021 - 20:11
 0
रोती-बिलखती विवाहित लड़की को ग्रामीणों ने बहरोड़ पुलिस को सौंपा

बर्डोद (अलवर,राजस्थान/ मनीष सोनी) कस्बे के चांदनी चौक में दोपहर को रोती-बिलखती एक विवाहित लड़की को ग्रामीणों ने बहरोड़ थाना पुलिस को सौंपा। रोती-बिलखती विवाहित लड़की ने ग्रामीणों को बताया कि वह महेंद्रगढ़ के समीप एक गांव की लड़की है। जिसकी शादी बावल (हरियाणा) के समीप नांगल उदरा गांव में ईश्वर सिंह कुम्हार के साथ हुई है। विवाहित लड़की ने बताया कि वह नीमराणा के डीआईडी नामक एक कम्पनी में नौकरी करती है। जिसको दो लड़के  सचिन,दशरथ, और लडकी प्रियंका  चिकित्सालय में दिखाने के बहाने बर्डोद ले आए। और छोड़कर चले गए। लड़की ने बताया कि दिखाने के बहाने साथ लेकर उक्त लड़की ए़ंव लड़कों ने उसके साथ मारपीट भी की। ग्रामीणों द्वारा बहरोड़ थाना प्रभारी को  सुचना देने के बाद मौके पर पहुंचे बर्डोद बीट प्रभारी कृष्ण कुमार ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेकर रोती-बिलखती विवाहित लड़की को बहरोड़ थाना ले गए। वहीं मामले को लेकर कस्बे में दिनभर चर्चा रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................