गोवर्धनजी के जयकारों के साथ मोतीवाड़ा से गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुई पदयात्रा

Aug 28, 2025 - 13:01
 0
गोवर्धनजी के जयकारों के साथ मोतीवाड़ा से गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुई पदयात्रा

सकट क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव से श्री गोवर्धन गिरिराज मित्र मंडल के तत्वाधान में गुरुवार को गोवर्धन धाम के लिए 11वीं पदयात्रा प्रातः 11:15 बजे गांव के सीताराम जी महाराज मंदिर से सामुहिक ध्वज पूजन व पूजा अर्चना के साथ विधिवत रवाना हुई जो गांव की नगर परिक्रमा करते हुए अचलेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुई। ग्रामीण रामोवतार शर्मा ने बताया कि पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर गोवर्धन जी व हनुमान जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वही महिलाएं डीजे की स्वर लहरियों के बीच भजन कीर्तन करते हुए नाचती गाती चल रही थी। पदयात्रा का  जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पदयात्रा मोतीवाड़ा गांव से रवाना होकर नीमला राजगढ़ माचाड़ी बारा भडकोल लक्ष्मणगढ़ टिटपुरी नगर डीग होते हुए 1 सितंबर को गोवर्धन धाम पहुंचेगी जहां पदयात्रियों के द्वारा गोवर्धन महाराज की सामुहिक परिक्रमा करने के बाद  2 सितंबर को गोवर्धन धाम मंदिर में पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ गोवर्धन महाराज का सामूहिक अभिषेक कर ध्वज व प्रसाद चढ़ाया जावेगा। पदयात्रा रवाना होने के मौके पर विमलेश गोस्वामी रामावतार शर्मा, विक्रम सिंह मीना,विष्णु मीणा, सुभाष गोस्वामी राजेंद्र, बृजमोहन योगी, अखलेश शर्मा,सोहन लाल, कमलेश,चरण सिंह,भगवत सिंह, हरिपाल,रघुनन्दन,फूलचंद,बाबूलाल,बनवारी,उम्मेद,ताराचंद, रामकिशन कुमावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................