महिला सुरक्षा सखी प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

Aug 14, 2021 - 03:19
 0
महिला सुरक्षा सखी प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

राजगढ़ (अलवर,राजस्थान/महावीर सैन) कस्बे के पंचायत समिति के सभागार में आंगन ऑगेनाइजेशन संस्था की ओर से महिला सुरक्षा सखी का प्रशिक्षण शिविर डीएसपी अंजली अजित जोरवाल व थानाधिकारी की मौजूदगी में आयोजित हुआ। इस मौके पर डीएसपी अंजलि अजीत जोरवाल ने कहा कि महिलाएं निसंकोच व निडर होकर अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखें। उन्होंने कहा कि आप के आस पास पड़ोस में जहां पर भी आपको कोई सूचना मिलती है या महिलाएं बताती हैं। आप पुलिस व पीड़ित महिला के बीच में एक कड़ी का काम करोगी। उनकी समस्याओं से आप हमें रूबरू करवाओगी। उनको किसी प्रकार की मदद है वह पुलिस तक पहुंचाओगी। पुलिस उस पर त्वरित कार्रवाई करेगी। इससे हमारी महिलाएं व बालिकाऐ सुरक्षित रहें। किसी भी प्रकार कि उनको कोई परेशानी नहीं हो। महिलाओं ने भी शिविर में अपने विचार रखते हुए अपने अपने क्षेत्र में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। इस पर डीएसपी अंजली अजीत जोरवाल ने उनकी समस्याओं को सुनकर कानून सम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। थानाधिकारी ने महिला सुरक्षा सखियों को आश्वस्त किया कि आपके द्वारा दी गई सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में महिला सुरक्षा सखियों द्वारा बताए गए समस्याओं पर भी कार्य किया जाएगा। आगामी बैठकों में महिला सुरक्षा सखियो द्वारा बताए गई समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जावेगी। एनजीओ संस्था आंगन ऑगेनाइजेशन के प्रतिनिधियों ने महिला सुरक्षा सखियों को उनके कार्य एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा सखियों कि हर माह बैठक आयोजित होगी। जिसमें आपको अपने क्षेत्र की महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को रखते हुए उनका किस प्रकार निदान हो उनके बारे में सुझाव देने होंगे। प्रशिक्षण शिविर में थाना क्षेत्र राजगढ़, रैणी, टहला सहित कई ग्रामों की करीब 70 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर आंगन ऑर्गेनाइजेशन की प्रोग्राम हेड फोरम मेहता, मान्तु, विनोद सहित अन्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................