मार्बल खदान में खनन कार्य के दौरान श्रमिक की मौत

Aug 27, 2021 - 19:56
 0
मार्बल खदान में खनन कार्य के दौरान श्रमिक की मौत

मकराना (नागौर,राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) मकराना में मार्बल खनन क्षेत्र की एक खदान में खनन कार्य के दौरान एक श्रमिक की मृत्यु हो गई। शुक्रवार को बोरावड़ की कुम्हारी रेंज की खान संख्या 1-J मे श्रवण राम पुत्र आसुराम उम्र 51 वर्ष का खदान से पत्थर बाहर निकालते समय अचानक पत्थर से बंधे रस्से में पैर उलझ कर खदान में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद खदान में कार्य कर रहे अन्य मजदूरों की सहायता से शव को बाहर निकालकर जिला उप चिकित्सालय पहुंचाया गया। मृतक के पुत्र रामेश्वरलाल ने बताया कि उसके पिता श्रवणराम पुत्र आसुराम मेघवाल उम्र 52 वर्ष निवासी मनाना बोरावड़ रेंज की श्री बालाजी माइन्स में 20 वर्षो से खनन कार्य कर रहे थे। जानकारी मिलने पर पुलिसथाना मकराना के एएसआई मिट्ठूलाल मय जाब्ते के उप जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................