UN में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर पक्ष में पड़े 141 वोट, भारत ने यूक्रेन के बिगड़ते हालात पर जताई चिंता, वोटिंग से किया किनारा

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बुधवार को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की कड़ी निंदा और मास्को को यूक्रेन से सभी बलों को तुरंत वापस लेने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया, जिसका उद्देश्य रूस को राजनीति...

Mar 3, 2022 - 14:31
Mar 3, 2022 - 14:41
 0
UN में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर पक्ष में पड़े 141 वोट, भारत ने यूक्रेन के बिगड़ते हालात पर जताई चिंता, वोटिंग से किया किनारा
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बुधवार को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की कड़ी निंदा और मास्को को यूक्रेन से सभी बलों को तुरंत वापस लेने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया, जिसका उद्देश्य रूस को राजनीतिक रूप से अलग करना था। रूस के खिलाफ प्रस्ताव को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में 141 देशों से समर्थन मिला। सुरक्षा परिषद द्वारा बुलाए गए आपातकालीन सत्र के अंत में मतदान किया गया जिसमें 5 देशों ने रूस का साथ दिया। जबकि 35 देश वोटिंग से अनुपस्थित रहे। भारत ने भी वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।
यूक्रेन में बिगड़ते हालात को लेकर बेहद चिंतित: भारत
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यूएनएससी में कहा कि भारत यूक्रेन में बिगड़ते हालात को लेकर बेहद चिंतित है। खार्किव में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी। हम उनके परिवार और इस संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले प्रत्येक नागरिक के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
रूस के स्थायी प्रतिनिधि की सफ़ाई
 संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वासिली नेबेंजिया ने कहा कि हम यूक्रेन में नागरिक सुविधाओं और नागरिकों पर हमले नहीं कर रहे हैं। यूक्रेन का शांतिपूर्ण परिदृश्य तब हो सकता है जब कट्टरपंथी पीछे छिपने के बजाय नागरिक जीवन को संरक्षित करने के बारे में चिंतित हों। 
पीएम मोदी ने की पुतिन से बात
रूस के सैन्य अभियान से बुरी तरह प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। पीएमओ ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति की समीक्षा की, खासकर खारकीव की जहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। उन्होंने युद्धग्रस्त क्षेत्र से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की।’’ 
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow