गोकशी के लिये टाटा 407 में गाय भरकर ले जाते 4 कुख्यात गौतस्कर गिरफ्तार

आरोपी रेवाडी हरियाणा के ग्रामीण ईलाको से सूनी घूमती गायों को लाकर कर रहे थे गोतस्करी...... आरोपियों के विरुद्ध राजस्थान, हरियाणा में गोतस्करी के दर्जनों मामले है दर्ज

Oct 6, 2023 - 03:46
 0
गोकशी के लिये टाटा 407 में गाय भरकर ले जाते 4 कुख्यात गौतस्कर गिरफ्तार

जिला स्पेशल टीम भिवाडी व पुलिस थाना चौपानकी की गोतस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही: कुख्यात गोतस्करो द्वारा गोतस्करी के दोरान पुलिस द्वारा नाकाबन्दी करने पर करते है पुलिस पर पथराव

गोतस्कर आबिद उर्फ कंजा पुलिस थाना भिवाडी व गोतस्कर तारीफ उर्फ होडल पुलिस थाना टपूकडा चौपानकी व पुलिस थाना सदर नूह, सदर पलवल, बावल हरियाणा से चल रहे है फरार 

भिवाडी (मुकेश कुमार) पुलिस को जरिए मुखबीर सूचना मिली कि गुवालदा मे से कुछ लोग गायो को लेकर जा रहे है। सूचना पर एचसी सतीशचन्द 192, योगेश कुमार एचसी 221 डीएसटी, सुनील कुमार एचसी 220 डीएसटी कानि देवेन्द्र कुमार 1021, नगेन्द्रसिंह 819 व सिग्मा से तलबशुदा कानि मानसिंह 849 व रामसिंह कानि 656 कानि सतेन्द्र कुमार 261 मय वाहन बोलेरो डीएसटी व प्राईवेट के सांकेतिक स्थान सुब्राता की ढाणी गुवाल्दा में पहचे तो वहा पर उपस्थित ग्रामीणो ने बताया कि हरियाणा के तीन चार लोग टाटा 407 पीकअप में दो तीन गाय भरकर गिदावडा जंगल की तरफ भगा कर ले गये है जिनका पीछा किया जा रहा जिस पर पुलिस जाप्ता के गिदावडा जंगल में आरोपीयान व पीकअप की तलाश करते हुये कुछ दूरी पर पहुचे तो वहा पर एक शक्स मिला जिससे पूछताछ करने पर स्वयं को सुनिल उर्फ धोलू गुर्जर निवासी इन्दौर का रहना बताया तथा अवगत करवाया कि चार शक्स जो वाहन TATA 407 PIK UP नम्बर HR63C2309 में तीन गौवंश को गौकसी हेतु लेकर आये और गायो को उतार रहे थे मैने व गांव के लोगो ने उनको रोकने का प्रयास किया तो वाहन TATA 407 PIK UP नम्बर HR63C2309 को रेत में फसी छोड़कर तीन गौवंश को उतारकर गिदावडे की तरफ ले गये है जिस पर मन हैडकानि ने उक्त वाहन की निगरानी हेतु कानि सतेन्द्र कुमार 261 को मौके पर छोडकर शक्स सुनील उर्फ धोलू को हमरा लेकर मन हैडकानि मय जाप्ता के आरोपीयान व गौवंश की तलाश गिदावडा उबड़ खाबड जंगल रेतिले टीबो में तलाश की गई तो चार शक्सान तीन गौवंश गाय को ले जाते दिखाई दिये जिनका मन हैडकानि मय जाप्ता द्वारा पीछा किया गया तो शक्सान बावर्दी जाप्ता को देखकर भाग छुटे जिनको उबड खाबड रेत के टीबो में घेराबंदी कर पकड़ा तथा आरोपीयान द्वारा गौकसी के लिए ले जाई जा रही तीन गौवंश गाय जिनमें दो बडी गाय व एक गाय की बछीया को मौके पर ही रोककर इक्कठा किया गया शक्सान से बारी बारी से नाम पता पूछा गया तो प्रथम शक्स ने अपना नाम तारीफ उर्फ होडल पुत्र दीनू जाति मेव उम्र 22 साल निवासी इस्लामीबादी मौहल्ला उटावड पुलिस थाना उटावड जिला पलवल हरियाणा हाल पल्ला पुलिस थाना नूह सदर जिला नूह हरियाणा व दुसरे शक्स ने अपना नाम आबिद उर्फ कंजा पुत्र हयात जाति मेव उम्र 26 साल, निवासी नगली नूंह पुलिस थाना सीटी नूह जिला नूंह मेवात हरियाणा व तीसरे ने अपना नाम हबीब उर्फ बुल्ला पुत्र दीनू उर्फ दीन मौहम्मद जाति मेव उम्र 36 साल निवासी चीला पुलिस थाना सदर तावडू जिला नूंह हरियाणा व चौथे ने अपना नाम खलील उर्फ बुर्रा पुत्र दीनू उर्फ दीन मौहम्मद जाति मेव उम्र 34 साल निवासी चीला पुलिस थाना सदर तावडू जिला नूंह हरियाणा होना बताया व जिनसे उक्त गौवंश को लाने ले जाने बाबत परमिशन के बारे में पूछा गया तो अपने पास नही होना बताया गया जिनसे गहनता से पूछताछ करने पर उक्त तीनो गौवंश सूनी घुमती हुई को रेवाडी हरियाणा के आसपास के सुनसान स्थान से गाडी TATA 407 PIK UP नम्बर HR63C2309 में भरकर गौकसी हेतु हरियाणा ले जाना बताया दस्तायब शुदा आरोपियान व गौवंश के आरोपियान द्वारा गिदावडा मे छोडे गये TATA 407 PIK UP नम्बर HR63C2309 के पास आये उक्त वाहन को चैक किया गया तो वाहन के कोई कागजात नहीं मिले तथा गाडी की केबिन में सीट के नीचे एक सफेद प्लास्टिक की जरीकेन पांच लीटर रखी हुई मिली जिसको चैक किया तो प्लास्टिक जरीकैन में भरे तरल पदार्थ बाबत जरीकेन का ढक्कन खोलकर सूघा गया तो उक्त जरीकेन में से देशी हथकड शराब की बू आ रही थी जिसमें करीबन 5 लीटर देशी हथकड से भरी होना पाया गया उक्त शक्सान का यह कृत्य अपराध धारा 5,6,8 आरबी एक्ट व 16 / 54 राज आबकारी अधिनियम 1950 की तारीफ में आना पाया जाने पर मौके पर हि तीनो गौवंश को जरिये फर्द जब्ती के जप्त किया गया मौके तथा घटना में प्रयुक्त वाहन TATA 407 PIK UP नम्बर HR63C2309 को बतौर वजह सबूत जरिये फर्द जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया व आरोपीगण तारीफ उर्फ होडल, आबिद उर्फ कंजा, हबीब उर्फ बुल्ला व खलील उर्फ बुर्रा को गिरफ्तार किया गया वापसी थाना पर मुकदमा नम्बर 250 / 2023 धारा उपरोक्त मे कायम कर गिरफ्तार शुदा मुल्जिमान से अनुसंधान जारी है।

-: गिरफ्तार शुदा मुल्जिमान :-

  1. तारीफ उर्फ होडल पुत्र दीनू जाति मेव उम्र 22 साल निवासी इस्लामीबादी मौहल्ला उटावड पुलिस थाना उटावड जिला पलवल हरियाणा हाल पल्ला पुलिस थाना नूह सदर जिला नूह हरियाणा
  2. आबिद उर्फ कंजा पुत्र हयात जाति मेव उम्र 26 साल, निवासी नगली नूंह पुलिस थाना सीटी नूह जिला नूंह मेवात हरियाणा
  3. हबीब उर्फ बुल्ला पुत्र दीनू उर्फ दीन मौहम्मद जाति मेव उम्र 36 साल निवासी चीला पुलिस थाना सदर तावडू जिला नूंह हरियाणा 
  4. खलील उर्फ बुर्रा पुत्र दीनू उर्फ दीन मौहम्मद जाति मेव उम्र 34 साल निवासी चीला पुलिस थाना सदर तावडू जिला नूंह हरियाणा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................